Kabul Blast: काबुल में शिया बहुल इलाके में जोरदार धमाका, 19 की मौत

Kabul Blast: तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद जदरान ने धमाके के संबंध में बताया कि दशती बारची इलाके में शुक्रवार सुबह यह विस्फोट हुआ.

Kabul Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक शिया बहुल इलाके में शुक्रवार तड़के विस्फोट होने से 19 लोगों की मौत हो गयी. विस्फोट में 27 अन्य घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद जदरान ने धमाके के संबंध में बताया कि दशती बारची इलाके में शुक्रवार सुबह यह विस्फोट हुआ. बताया जा रहा है कि जहां धमाका हुआ उस क्षेत्र में अधिकतर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग रहते हैं.

विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. यहां चर्चा कर दें कि तालिबान के अगस्त 2021 में देश की बागडोर अपने हाथ में ली थी. इसके बाद से उसके बड़े प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने दशती बारची इलाके में कई बार हजारा समुदाय को निशाना बनाया है. गृह मंत्रालय में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने पहले कहा था कि हमारे दलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >