PoK में फिर भड़का आंदोलन: JAAC ने 10 अगस्त के चुनावों के बहिष्कार का किया ऐलान,रावलाकोट में अंतरिम सरकार की मांग

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) ने 'रावलाकोट डिक्लेरेशन' जारी किया है. कमेटी ने 10 अगस्त को होने वाले PoK चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया है और 13 अगस्त को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है.

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) ने रविवार को ‘रावलाकोट डिक्लेरेशन’ जारी किया. साथ ही 10 अगस्त को होने वाले PoK चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया है. कमेटी ने खास तौर पर पुंछ डिवीजन के लोगों से चुनावों को खारिज करने की अपील की. इसके साथ ही संगठन ने क्षेत्र में अंतरिम सरकार के गठन की मांग भी सामने रखी है. कमेटी ने मुजफ्फराबाद लॉन्ग मार्च के दौरान हुई कथित सरकारी हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

मृत प्रदर्शनकारियों को दी श्रद्धांजलि

JAAC कमेटी ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रदर्शनकारियों को श्रद्धांजलि दी. JAAC का दावा है कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद से 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है और जून से अब तक मृतकों की संख्या करीब 400 तक पहुंच गई है.साथ ही सरकार पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘फर्जी मामले’ दर्ज करने और महिलाओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया.

JAAC कमेटी ने आंदोलन के दौरान व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की भूमिका की सराहना की. साथ ही उन्हें भविष्य में ‘व्हील-जाम’ और ‘शटर-डाउन’ हड़ताल के लिए तैयार रहने को कहा है. संगठन ने दावा किया कि इन वर्गों ने आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

कश्मीरियों का शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा

JAAC ने कश्मीरियों के शांतिपूर्ण संघर्ष को सलाम करते हुए कहा कि आंदोलन का उद्देश्य पूर्ण स्वशासन और मालिकाना हक समेत कई मांगों को हासिल करना है. कमेटी ने साफ किया कि इन मांगों को लेकर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. इसके साथ JAAC कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कथित सरकारी कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की.

13 अगस्त को बड़े प्रदर्शन का ऐलान

JAAC ने कथित ‘राजकीय आतंक’ के विरोध में 13 अगस्त को देशभर में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और धरने आयोजित करने का ऐलान किया है. कमेटी ने कहा कि 13 अगस्त को आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर नया JAAC डिक्लेरेशन भी जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: खाना खाते ही लश्कर कमांडर कारी सईद की हुई मौत, मुंबई आतंकी हमले की साजिश में था शामिल

ये भी पढ़ें: PoK मामले पर शहबाज सरकार का यू-टर्न: प्रदर्शनकारियों को बताया देशभक्त, बातचीत का दिया न्योता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >