ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल ईरान पर फिर से हमला कर सकता है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच नए समझौते को लेकर बातचीत चल रही है.

नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान पर पहले किए गए हमलों ने इजरायल को परमाणु तबाही से बचा लिया. उन्होंने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल तीसरी बार भी ईरान पर सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा. उनके बयान से संकेत मिला है कि इजरायल अभी भी सैन्य ऑप्शन खुला रखे हुए है. तुर्की की सरकारी न्यूज एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इजरायल किसी पर निर्भर नहीं रहेगा. जरूरत पड़ने पर अपने दम पर कार्रवाई करेगा.

नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ, तो ईरान के खिलाफ एक और मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है. अनादोलु के अनुसार, नेतन्याहू ने इजरायल के चैनल 14 को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है. नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के मामले में हमने खुद को परमाणु बमों से बचा लिया. उन्होंने आगे चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी बार भी कार्रवाई की जाएगी.

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत काफी अहम दौर में

यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत काफी अहम दौर में पहुंच चुकी है. दोनों देश शुरुआती सीजफायर समझौते को एक बड़े राजनीतिक समाधान (तनाव खत्म करने का रास्ता) में बदलने की कोशिश कर रहे हैं. बातचीत का मकसद तनाव और जंग को खत्म करना, लगाए गए बैन में ढील देना, परमाणु मुद्दों पर सहमति बनाना और पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा व्यवस्था को स्थिर करना है.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप को भाव नहीं दे रहा ईरान, दोहा बैठक के दावे पर आया तेहरान का रिएक्शन

हालांकि, इजरायल कई बार साफ कर चुका है कि वह खुद को ऐसे किसी भी समझौते से बंधा हुआ नहीं मानता, जो उसकी नजर में ईरान को सैन्य या परमाणु क्षमताओं से लैस देखना चाहता है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में दोबारा तनाव बढ़ना किसी के हित में नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >