Israel Iran Conflict: जवाबी कार्रवाई के भयानक होंगे परिणाम, ईरान ने दी बड़ी धमकी

Israel Iran Conflict: ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला किया है. ईरान की ओर से इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी गई हैं. खाड़ी क्षेत्र में भयंकर  तनाव है. ऐसे में इजराइल अगर पलटवार करता है तो खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के कई मोर्चे खुल सकते हैं.

Israel Iran Conflict: ईरान की तरफ से इजराइल के खिलाफ जंग का ऐलान हो गया है. एक साथ सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल से ईरान पर इजराइल पर धावा बोला. एक के बाद एक कर सैकड़ों मिसाइलों ने तेल अवीव से लेकर कई शहरों को निशाना बनाया. इजराइल में खतरे का अलार्म बजता रहा और ईरानी मिसाइल गिरती रही. खाड़ी क्षेत्र में एक भयंकर युद्ध छिड़ने वाला है. ईरान ने मिसाइल हमले के साथ इसका आगाज कर दिया है. अब देखना है कि इजराइल ईरान के हमले का कैसा जवाब देता है.

जवाबी हमले पर और बड़ी होगी कार्रवाई- ईरान
ईरान ने इजराइल पर जोरदार हमला किया है. हमले के साथ-साथ ईरान ने एक बड़ी धमकी भी दी है.  ईरान ने धमकी देते हुए कहा है कि यदि इजराइल इस अभियान का सैन्य तरीके से जवाब देता है तो उसे और भी कठोर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा. ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइल में लगातार सायरन की आवाजें गूंजती रही. हालांकि अमेरिकी ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि ईरान इजराइल पर बड़ा हमला कर सकता है.

ईरान ने कहा यह हमले की पहली खेप
इधर, मिसाइलों हमले के बाद ईरान की और से एक और प्रतिक्रिया आई है. ईरान ने हमले के बाद कहा कि यह अटैक की पहली खेप है. इस बयान से साफ है कि ईरान ने एक बड़ी रणनीति बना ली है. मंगलवार देर रात ईरान ने हमला किया. अब अगर इजराइल ईरान पर काउंटर अटैक करता है तो खाड़ी क्षेत्र में एक भयंकर युद्ध छिड़ सकता है.

मदद के लिए आगे आया अमेरिका
ईरान इजराइल पर हमले करेगा. अमेरिका ने इसका अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था. हालांकि अमेरिका ने ईरान को चेतावनी भी दी थी हमले के गंभीर परिणाम होंगे. लेकिन अमेरिकी चेतावनी को नजरअंदाज कर ईरान ने मिसाइल फायर  कर दी. वहीं हमले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम से इजराइल पर हमलों की निगरानी की. अमेरिकी ने अपनी सेना से कहा कि वो ईरान की मिसाइलों को नष्ट करें.

इसे भी पढ़ेंः Iran Missile Attack on Israel: ईरान का इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, दागी 100 से ज्यादा मिसाइल, पूरे देश में बजी खतरे की घंटी!

रिपोर्ट में हुआ नसरल्लाह की मौत पर बड़ा खुलासा, जहरीले धुएं में गई थी नसरल्लाह की जान, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >