Israel Hamas War : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- हर हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब, चाहे वो ईरान हो या…

Israel Hamas War : ईरान और उसके समर्थन वाले संगठनों ने हनिया व शुकूर की मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है. इसके बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है.

Israel Hamas War : इजराइल अपना बचाव करने के लिए हर चुनौती को झेलने की तैयारी कर रहा है. लेबनान में हिज़्बुल्लाह, यमन में हूथियों और ईरान के एक साथ हमलों के लिए इजराइल तैयार है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरान और उसके समर्थन वाले उग्रवादी संगठनों के साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. इजराइल हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा. चाहे हमला किसी भी ओर से किया गया हो.

गाजा पट्टी में करीब 10 महीने से जारी युद्ध जारी है. पिछले हफ्ते लेबनान में शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर फौद शुकूर तथा ईरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया के मारे जाने के बाद इलाके में टेंशन देखने को मिल रहा है. क्षेत्र में व्याप्त तनाव के पूर्ण रूप से युद्ध में तब्दील होने की आशंका बढ़ चुकी है.

अमेरिका हुआ एक्टिव

ईरान और उसके समर्थन वाले संगठनों ने हनिया व शुकूर की मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है और बदला लेने की धमकी दी है. वहीं, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इजराइल को ईरान और उसके समर्थन वाले चरमपंथी संगठन के संभावित हमलों से बचाने तथा क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के खतरे को कम करने के लिए पश्चिम एशिया में सेना की मौजूदगी को बढ़ाने का फैसला लिया है.

जॉर्डन कर रहा है तनाव कम करने का प्रयास

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में कहा कि इजराइल किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है. जॉर्डन के विदेश मंत्री आयमान सफादी पश्चिम एशिया में युद्ध के खतरे को भांप लिया है. यही वजह है कि वह इलाके में उत्पन्न टेंशन को कम करने के कूटनीतिक प्रयासों के तहत ईरान की यात्रा पर हैं. वह पिछले 20 से अधिक वर्षों में ईरान की आधिकारिक यात्रा करने वाले जॉर्डन के पहले वरिष्ठ अधिकारी हैं. उन्होंने कहा है कि हम चाहते हैं कि तनाव खत्म हो.

क्या कहा व्हाइट हाउस ने

वहीं, व्हाइट हाउस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने ‘एबीसी न्यूज’ से कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि हालात और न बिगड़ें. उनका यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ द्वारा पश्चिम एशिया में लड़ाकू विमानों का दस्ता और विमान वाहक पोत तैनात करने का फैसला किए जाने के बीच आया है.

Read Also : Israel Hamas War: हमास नेता इस्माइल हनिया पर 7 किलोग्राम के हथियार से लैस रॉकेट से साधा गया निशाना

अलर्ट मोड में इजराइल

इस बीच इजराइल ने बम रोधी शिविर बनाने शुरू कर दिए हैं. उसने अप्रैल में एक हवाई हमले में ईरान के दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद तेहरान द्वारा की गई अप्रत्याशित सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर यह कदम उठाया है. इजराइल की बचाव एजेंसी ‘मेगन डेविड एडम’ ने बताया कि रविवार को तेल अवीव के पास एक व्यक्ति ने चाकू से वार कर दो बुजुर्गों की हत्या कर दी. इजराइली पुलिस ने कहा कि यह हमला एक फिलिस्तीनी उग्रवादी ने किया, जिसे बाद में मार गिराया गया.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >