Air Strike Video : ऐसे इजराइल ने की तैयारी, सूरज उगने से पहले ईरान को घुसकर मारा, 3 घंटे मचाया तांडव, देखें वीडियो

Air Strike Video : इजराइल ने ईरान को उसके घर में घुसकर मारा और वापस आ गया. आखिर ये कैसे संभव हुआ? देखें वीडियो में

Air Strike Video : इजराइल ने करीब 2000 किमी दूर अपने दुश्मन ईरान पर हमला किया और उसके फाइटर जेट हमले के बाद सुरक्षित वापस भी आ गए. इसके बाद लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर इजराइल ने इस खतरनाक मिशन को अंजाम कैसे दिया? तो आपको बता दें कि इजराइली वायुसेना की तैयारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमले के पहले की तैयारी का जिक्र किया गया है. इस बीच ईरान ने कहा है कि देश के सैन्य प्रतिष्ठानों पर इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो चुकी है.

ईरान पर इजराइल का 100 मिसाइलों से हमला

शनिवार सुबह अचानक खबर आई कि इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है. ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद इजराइल ने पलटवार किया. इजराइल सेना ने ईरान के इलाम, खुजस्तान और तेहरान में एक साथ हवाई हमले किये जिससे इलाका तबाह हो गया. हमले में ईरान के 4 सैनिकों की जान चली गई. इजराइल ने मिसाइल फैक्टरी तथा सैन्य अड्डे सहित 20 ठिकानों को टारगेट किया और इन्हें तबाह कर दिया. यरुशलम पोस्ट ने खबर दी कि इजराइल ने 100 से अधिक लड़ाकू विमानों से ईरान पर हमला बोला.

Read Also : Israel Attacks Iran : जख्मी ईरान को अमेरिका की चेतावनी, इजराइल पर मत करना पलटवार वरना…

लड़ाकू विमान हमले के बाद सुरक्षित वापस लौट आए

इजराइली सेना ने कहा कि उसके फाइटर विमानों ने उन जगहों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल ईरान ने उसपर मिसाइल दागने के लिए किया था. इजराइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने हमले के बाद कहा कि 1 अक्तूबर को इजराइल पर हुए हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गयी. इजराइल के करीब 3 घंटे चले हमले तेहरान में सूर्योदय से कुछ देर पहले ही खत्म हो गये. हमारे लड़ाकू विमान सुरक्षित वापस लौट भी आए. ऑपरेशन को ‘पछतावे के दिन’ नाम दिया गया.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >