Israel Air Strikes: इजराइली हमले में मारा गया हमास के शीर्ष नेता का करीबी, IDF का बड़ा दावा

Israel Airstrikes: पूरा खाड़ी क्षेत्र सुलग रहा है. इजराइल हमास की जंग में गल्फ युद्ध का अखाड़ा बनता जा रहा है. युद्ध के बीच इजराइल ने बड़ा दावा किया है. इजराइली सेना ने कहा है कि उसके एयर स्ट्राइक में हमास के शीर्ष नेता का सहयोगी मारा गया है.

Israel Air Strikes: इजराइली सेना ने बड़ा दावा किया है. इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने तीन महीने पहले गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया था. सेना ने कहा है कि उत्तरी गाजा में एक अंडरग्राउंड जगह पर हमले में रवही मुश्तहा समेत दो अन्य हमास कमांडर- सामी सिराज और सामी ऊदा की मौत हो गई है. हालांकि इजराइली सेना के दावे पर हमास की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सेना ने कहा है कि मुश्तहा हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का करीबी सहयोगी था. माना जाता है कि सिनवार जीवित है और गाज़ा में छुपा हुआ है.

IDF ने तीन महीने पहले किया था हमला
इजराइली सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि सेना ने करीब 3 महीने पहले गाजा में भीषण हमला किया था. उस हमले में हमास के कई आतंकी मारे गये थे. मरने वालों में रावी मुश्तहा के साथ सामी सिराज और सामी ऊदा थे. इजराइली सेना ने दावा किया है कि एक किलेबंद और अंडरग्राउंड कंपाउंड में छिपे आतंकवादियों पर हमला किया और उन्हें मार गिराया. बता दें, मुश्तहा हमास के एक टॉप नेता याह्या सिनवार का सबसे करीबी सहयोगियों में से एक था. उसी ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश रची थी.

एक साल से इजराइल कर रहा है गाजा पर हमला
इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग को अब एक साल होने जा रहे हैं. साल 2023 में हमास के लड़ाकों ने अचानक से इजराइल पर धावा बोल दिया था. जमीन और आसमान से हमलावरों ने एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे लोगों पर फायरिंग कर दी थी और कई लोगों को बंदी बना लिया था. इसके बाद इजराइल ने हमास पर भीषण हमला किया, जो बीते एक साल से बदस्तूर शामिल है.

कई मोर्चों पर इजराइल ले रहा है लोहा
हमास के साथ जंग के दौरान इजराइल  की भिड़ंत हिजबुल्लाह और हूती से हो रही है. हिजबुल्ला के रॉकेट हमलों के खिलाफ इजराइल ने लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहा है. इजराइल ने करीब 18 साल बाद लेबनान के अंदर अपनी सेना भेज दी है. आईडीएफ लगातार हिजबुल्लाह पर हमला कर रही है. हालांकि इस जंग में मिडिल में बड़ी लड़ाई छिड़ने की आशंका है. क्योंकि हाल के दिनों में ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइल हमला कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है. ऐसे में अगर इजराइल पलटवार करता है तो मिडिल ईस्ट में एक बार फिर विनाशकारी जंग शुरू हो सकती है. 

Also Read: इजरायल-ईरान की दोस्ती जानी दुश्मनी में कैसे बदली? आइए जानते हैं रिश्तों में आए ऐतिहासिक बदलाव की कहानी

जंग के बीच इजरायल के खुलासा, हवाई हमले में मारा गया हमास सरकार का मुखिया, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >