Iran Port Explosion: ईरान के बंदरगाह में भीषण विस्फोट, 516 लोग घायल, एक इमारत ढही

Iran Port Explosion: ईरान में शनिवार को एक बंदरगाह पर हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 516 हो गई है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी. यह विस्फोट ईरान के कंटेनजर जहाजों के लिए एक प्रमुख केंद्र बंदर अब्बास के बाहर राजई बंदरगाह पर हुआ.

Iran Port Explosion

Iran Port Explosion: ईरान के एक फेमस बंदरगाह में शनिवार को भीषण विस्फोट हो गया. जिसमें अबतक 516 लोग घायल हो गए. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें विस्फोट के बाद काला धुआं उठता दिख रहा है. एक वीडियो में विस्फोट स्थल से कई किलोमीटर दूर स्थित इमारतों के शीशे टूटते हुए दिख रहे हैं. प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने ईरानी सरकारी टीवी को बताया कि प्रथम प्रतिक्रिया दल उस क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास कर रहा है, जबकि अन्य लोग घटनास्थल को खाली करने का प्रयास कर रहे हैं.

विस्फोट के कारण एक इमारत ढह गई

हसनजादेह ने कहा कि विस्फोट राजाई बंदरगाह से आए कंटेनरों से हुआ, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया. सरकारी टीवी ने यह भी बताया कि विस्फोट के कारण एक इमारत ढह गई, हालांकि तत्काल कोई अन्य विवरण नहीं दिया गया. ईरान में औद्योगिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं, खास तौर पर इसकी पुरानी तेल सुविधाओं में, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण संघर्ष कर रही हैं. राजई बंदरगाह ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,050 किलोमीटर दूर होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित है. हॉर्मुज फारस की खाड़ी में एक संकरा मार्ग है, जिसके रास्ते 20 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है.

विस्फोट ऐसे समय में हुआ, जब ईरान और अमेरिका के बीच जारी है वार्ता

विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर शनिवार को ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच तीसरे दौर की वार्ता हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >