होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान-ओमान में डील, कंट्रोल करेंगे आने-जाने के रास्ते, अब क्या करेंगे ट्रंप?

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को सामान्य करने के लिए एक अहम समझौता किया है. दोनों देश व्यापारिक जहाजों के लिए अलग-अलग निर्धारित रास्ते बनाने पर सहमत हुए हैं. यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक बड़ी सफलता साबित हो सकती है, लेकिन यह कई भू-राजनीतिक सवालों को भी जन्म देती है.

Hormuz Strait: होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों की आवाजाही सामान्य करने की दिशा में ईरान और ओमान ने एक अहम कदम उठाया है. दोनों देशों ने इस बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग में आने-जाने वाले व्यापारिक जहाजों के लिए अलग-अलग निर्धारित रास्ते बनाने पर सहमति बनाई है. अगर ऐसा होता है, तो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक को फिर से चालू करने की दिशा में बड़ी सफलता होगी. हालांकि, दोनों देशों की ओर से अभी आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया है, लेकिन ईरानी मीडिया में इस बाबत कुछ जानकारियां साझा की गई हैं. 

ईरान और ओमान ने तय किए अलग-अलग समुद्री कॉरिडोर

ईरान और ओमान के बीच हुई बातचीत के तहत होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों के लिए निर्धारित प्रवेश और निकास मार्ग तैयार किए गए हैं. इसका मकसद समुद्री यातायात को व्यवस्थित करना, जहाजों के बीच टक्कर की आशंका कम करना और किसी भी सुरक्षा घटना को रोकना है.

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ईरान आने वाले यानी इनबाउंड व्यापारिक जहाजों की निगरानी करेगा, जबकि ओमान बाहर जाने वाले यानी आउटबाउंड जहाजों का प्रबंधन करेगा.

इस व्यवस्था को दोनों देशों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता को बनाए रखते हुए तैयार किया है. यानी कोशिश यह है कि समुद्री यातायात सुरक्षित तरीके से चलता रहे, लेकिन किसी भी देश के क्षेत्रीय अधिकारों से समझौता न हो.

अभी तकनीकी बातचीत जारी

हालांकि ईरान और ओमान के बीच मूल ढांचे पर सहमति बन गई है, लेकिन इसे पूरी तरह लागू करने से पहले तकनीकी स्तर पर कुछ काम बाकी है. दोनों देशों की तकनीकी टीमें अभी ऑपरेशनल प्रोटोकॉल, संचार व्यवस्था और पर्यावरण सुरक्षा उपायों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. इसके बाद दोनों देशों की ओर से एक औपचारिक संयुक्त बयान जारी किए जाने की उम्मीद है.

इस पूरी व्यवस्था पर बातचीत ईरान और ओमान ने स्वतंत्र रूप से की है. इसका उद्देश्य महीनों से चली आ रही समुद्री अव्यवस्था को कम करना और जहाजों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित बनाना है.

ये भी पढ़ें:- सोने से लदा 1788 कमरों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल, जिसमें समा जाएं 2-4 क्रिकेट स्टेडियम 

होर्मुज स्ट्रेट खुलने में अब भी हैं रुकावटें

हालांकि, नए समुद्री कॉरिडोर तय होने का मतलब यह नहीं है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब तुरंत पूरी तरह से दुनिया के व्यापारिक जहाजों के लिए बिना किसी प्रतिबंध के खोल दिया जाएगा.

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि सामान्य वाणिज्यिक समुद्री आवाजाही की पूरी बहाली जियो पॉलिटिकल परिस्थितियों पर निर्भर करेगी. तेहरान की प्रमुख मांगों में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी, सैन्य धमकियों और आर्थिक प्रतिबंधों का अंत शामिल है. जब तक ये बाहरी परिस्थितियां अनुकूल नहीं होतीं, तब तक नए निर्धारित समुद्री मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

इसके साथ ही बड़ा सवाल टोल वसूली का भी है. क्या ईरान और ओमान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से पैसे वसूलेंगे? दोनों देशों की ओर से इस बारे में कोई स्पष्ट ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, ईरान लगातार संकेत देता रहा है कि वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से फीस नहीं, बल्कि समुद्री सुरक्षा के बदले लिया जाने वाला 'सर्विस टैक्स' लेगा.

ट्रंप और अमेरिका का रुख भी अनिश्चित

ईरान और ओमान के बीच कोई समझौता हो भी जाए, तब भी होर्मुज स्ट्रेट की वास्तविक स्थिति काफी हद तक अमेरिका के अगले कदम पर निर्भर करेगी. रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका फिलहाल स्ट्रेट के बाहर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इसे अमेरिकी संपत्ति घोषित करने की बात ने तनाव और बढ़ा दिया है.

अमेरिका की कोशिश है कि होर्मुज में युद्ध से पहले वाली व्यवस्था बहाल हो और जहाजों की आवाजाही पर किसी तरह का नया शुल्क न लगाया जाए. दूसरी ओर, ईरान अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के अपने पुराने अनुभवों को देखते हुए पीछे हटने के मूड में नहीं है.

दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा समुद्री मार्गों में से एक है. वैश्विक पेट्रोलियम आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इस संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में एलएनजी का परिवहन भी इसी मार्ग से होता है.

पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बढ़े तनाव और समुद्री यातायात में आई बाधाओं ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों को प्रभावित किया है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और व्यापारिक जहाजों के लिए युद्ध जोखिम बीमा यानी वॉर-रिस्क इंश्योरेंस का खर्च भी काफी बढ़ गया.

ये भी पढ़ें:- ईरान के तीन पायलटों के कतर में पकड़े जाने का दावा, दो Su-24 गिराए जाने के बाद मचा विवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >