ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव, टोल वसूली वाले नये प्रस्ताव को संसद की समिति ने दी मंजूरी

Iran Hormuz Strait: अमेरिका और इजराइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव चला है. अगर संसद से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो ईरान को होर्मुज पार करने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने का अधिकार मिल जाएगा.

Iran Hormuz Strait: ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति ने नये प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे देश को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण के लिए एक नई कानूनी व्यवस्था बनाने की अनुमति मिल गई है.

प्रस्ताव को ईरानी संसद के पीठासीन मंडल के समक्ष पेश किया जाएगा

समिति के एक सदस्य ने बताया कि उसने 12-अनुच्छेद वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद, प्रस्ताव को ईरानी संसद के पीठासीन मंडल के समक्ष पेश किया जाएगा. ताकि इस पर सार्वजनिक बहस हो सके.

संसद से मंजूरी मिलने के साथ ईरान को मिल जाएगा टोल वसूलने का कानूनी अधिकार

प्रेस टीवी के अनुसार अगर संसद इस कानून को मंजूरी दे देती है, तो ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से पर्यावरण और सुरक्षा सेवाओं के बदले शुल्क वसूलने का अधिकार मिल जाएगा.

कानून में जहाजों को गुरजने की अनुमति देना और प्रतिबंध लगाने का प्रावधान

इस कानून में यह भी तय किया जाएगा कि किस तरह के जहाजों को इस जलडमरूमध्य और इसके सुरक्षित गलियारों से गुजरने की अनुमति होगी. साथ ही, इसमें उन जहाजों पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान भी होंगे जो ईरान के विरोधी देशों से जुड़े हैं या उनके हैं.

होर्मुज स्ट्रेट पर क्या है मौजूदा स्थिति

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले आवागमन पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है. हालांकि अमेरिका के साथ पहले दौर की वार्ता के बाद ईरान ने होर्मुज कुछ समय के लिए खोल दिया था. लेकिन जैसे ही बंदरगाहों पर अमेरिका ने नाकाबंदी की, ईरान ने फिर से होर्मुज को बंद कर दिया. वहां से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें भारतीय ध्वज वाले जहाज भी शिकार हुए थे. जिसके बाद भारत ने हमले का कड़ा विरोध किया था.

नये कानून के अनुसार होर्मुज पार करने वाले जहाजों को रियाल में शुल्क का भुगतान करना होगा

नए कानून में यह शर्त रखी गई है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने वाले जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना होगा. फिर उन्हें सेवाओं के बदले शुल्क का भुगतान ईरानी रियाल में करना होगा.

नये कानून को तोड़ा तो जहाज पर ईरान का होगा कब्जा

नये कानून में ये भी प्रावधान होगा कि होर्मुज स्ट्रेट में अगर कोई जहाज नियमों का उल्लंघन करता है, तो ईरान उसे जब्त कर लेगा. इसके अलावा जहाज में लदे माल के कुल मूल्य का 20 प्रतिशत हिस्सा भी ईरान जब्त कर लेगा.

ये भी पढ़ें: 22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है युद्धविराम, क्या फिर शुरू होगा ईरान-अमेरिका युद्ध?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >