ईरान ने फिर UAE पर किया ड्रोन हमला, फुजैराह बंदरगाह के तेल टर्मिनल पर भड़की आग

Iran Attack UAE: ईरान ने एक बार फिर से यूएई पर अटैक किया है. इस बार फुजैराह पोर्ट स्थित तेल भंडारण सुविधाओं पर ड्रोन दागा, जिसकी वजह से टर्मिनल पर आग लग गई. इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से पहले से ही तेल संकट है, ऐसे में यह हमला संकट को और बढ़ा सकता है.

Iran Attack UAE: मिडिल ईस्ट संकट के बीच एक बार फिर यूएई पर असर पड़ा है. ईरान ने शनिवार को फुजैराह पोर्ट स्थित तेल भंडारण सुविधाओं पर ड्रोन से हमला किया. इससे इस रणनीतिक तेल टर्मिनल में भीषण आग लग गई. यह बंदरगाह दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारण और बंकरिंग केंद्रों में से एक माना जाता है और बताया जा रहा है कि इस पर कई ड्रोन से हमला किया गया.

ड्रोन हमले के बाद फुजैराह के तेल भंडारण क्षेत्र में आग भड़क उठी. ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, शनिवार सुबह हुए ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद फुजैराह बंदरगाह पर तेल लोडिंग की कुछ गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

फुजैराह मीडिया ऑफिस के बयान के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने तथा क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा की शुरुआत व्यक्तिगत जिम्मेदारी से होती है और नागरिकों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे तथा आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

फुजैराह बंदरगाह की अहमियत क्या है?

फुजैराह बंदरगाह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाहर ओमान की खाड़ी के किनारे और होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर स्थित है, इसलिए यह ऊर्जा व्यापार के लिए बेहद रणनीतिक माना जाता है. इसकी यही स्थिति तेल निर्यात को जलडमरूमध्य की संभावित बाधाओं से बचाते हुए आगे बढ़ाने की सुविधा देती है. यूएई के पूर्वी तट पर स्थित यह सबसे बड़ा बंदरगाह है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बंकरिंग हब भी माना जाता है. इसी कारण यह खाड़ी क्षेत्र के तेल निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बेहद अहम केंद्र है.

इससे पहले फुजैराह प्रशासन ने बताया था कि एयर डिफेंस द्वारा ड्रोन हमलों को नाकाम करने के दौरान गिरे मलबे की वजह से तेल उद्योग से जुड़े कई इलाकों में आग लग गई थी. इसे आपातकालीन टीमों ने संभाला. रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर के पास भी धमाकों और धुएं की खबरें सामने आईं, जबकि बुर्ज खलीफा के आसपास के टावरों के ऊपर धुएं के गुबार देखे गए.

ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध लंबा खिंचा, तो दुनिया में आ सकती है आर्थिक मंदी, भारत की तैयारी कितनी? एक्सपर्ट्स से समझें

ईरान ने यूएई पर दागे हैं 1700 ड्रोन और मिसाइल

ईरान ने 28 फरवरी के बाद से यूएई के ऊपर कई हमले किए हैं. इनमें पाम जुमैरा, अबूधाबी एयरपोर्ट और अल दाफरा में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है. यूएई ने इन हमलों के जवाब में केवल एयर डिफेंस का ही इस्तेमाल किया है. हालांकि, यूएई प्रत्यक्ष रूप से ईरान हमलों के लिए जिम्मेदार नहीं है, लेकिन ईरान यूएई के इंटरनेशनल एक्सपोजर की वजह से उस पर अटैक कर रहा है. यूएई का कहना है कि उसने अब तक 1700 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन इंटरसेप्ट किए हैं, जिनमें से अधिकतम हमलों को रोक लिया गया.

यूएई पर क्यों हमला कर रहा है ईरान

दरअसल, यूएई पर हमला करने की वजह से ईरान दुनिया भर में अपनी धमक दिखा सकता है. दुबई और अबूधाबी जैसे शहर फाइनेंशियल हब ही नहीं, बल्कि एशिया और यूरोप के लिए एक ट्रांजिट पॉइंट की तरह काम करता है. ऐसे में इन पर हमला करके ईरान वैश्विक व्यवस्था को हिला रहा है.

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में वीजा पाने के लिए रची फर्जी डकैती, 11 भारतीयों पर एक्शन

भारत को मिली स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की छूट

मिडिल ईस्ट में इस यु्द्ध को अब तक 14 दिन से ज्यादा बीत चुका है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करके तेल और गैस संकट पैदा कर दिया है. हालांकि, भारत के लिए राहत की बात है कि उसे अपना तिरंगा झंडा लगाकर स्ट्रेट गुजरने की इजाजत दे दी है. 13 मार्च से अब तक भारत में दो जहाज एलएनजी लेकर आया है. आईएनएस शिवालिक और आईएनएस नंदा देवी से 46,000 मीट्रिक टन से ज्यादा गैस भारत 15 मार्च तक आ सकता है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >