Iran Israel War: पुतिन ने दी ट्रंप को चेतावनी, कहा- 'ईरान-इजरायल जंग में अमेरिका कूदा तो बिगड़ेंगे हालात'

Iran Israel War: रूस ने गुरुवार को ईरान और इजरायल युद्ध में सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ अमेरिका को चेतावनी दी. रूस ने कहा कि अमेरिका ईरान से सीधे ना भिड़े, इससे  इससे मध्य-पूर्व की के हालात और ज्यादा बिगड़ जाएंगे. इससे पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने इजराइल के हमले की निंदा की.

Iran Israel War: ईरान और इजराइल की जंग को लेकर रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है. रूस की ओर से गुरुवार को कहा गया कि अमेरिका ईरान पर सीधा हमला न करे. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सेना भेजेगा तो हालात बिगड़ जाएंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि पुतिन और जिनपिंग ने फोन पर बात कर ईरान पर इजरायली हमले की कड़ी निंदा की है.

चीन ने की युद्ध रोकने की अपील

चीन ने ईरान और इजराइल के बीच जारी लड़ाई को तुरंत बंद करने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों ईरान और इजराइल से अपील करता है कि वे क्षेत्र के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए तुरंत युद्ध रोक दें. इससे पहले रूस भी युद्ध में मध्यस्थता करने की बात कह चुका है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा कि मॉस्को दोनों देशों के बीच एक ऐसा समझौता कराने में मध्यस्थता कर सकता है, जिससे ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा सके और साथ ही इजराइल की सुरक्षा को लेकर उसकी चिंताएं भी दूर की जा सके.

Iran israel war

इजराइल-ईरान के बीच हमले जारी

ईरान और इजराइल के बीच जंग जारी है. गुरुवार को ईरान ने एक बार फिर इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया. ईरान की मिसाइलें दक्षिणी इजराइल के मुख्य अस्पताल पर गिरी. इस हमले से भारी तबाही मची है. ईरान की मिसाइलें  तेल अवीव के पास एक ऊंची इमारत समेत कई अन्य आवासीय भवनों पर गिरीं. इस हमले से नाराज इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता का अस्तित्व नहीं बचेगा. इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा के अनुसार इन हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं. इधर, इजराइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया. ईरान के विशाल परमाणु कार्यक्रम पर यह हमला संघर्ष के सातवें दिन किया गया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >