ईरान ने 5 अरब देशों से मांगा हर्जाना, इजराइल-अमेरिकी हमले के लिए ठहराया जिम्मेदार

Iran US Conflict: ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी के बीच ईरान ने अरब देशों से हर्जाने की मांग की है.

Iran US Conflict: ईरान ने पांच अरब देशों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने क्षेत्रों को देश के खिलाफ हमलों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी. जिससे अमेरिका-इजराइल को बढ़ावा मिला. प्रेस टीवी के अनुसार ईरान के राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और जॉर्डन द्वारा की गई मुआवजे की मांगों को खारिज कर दिया है.

अरब देशों ने अमेरिकी-इजराइली हमलों को आसान बनाया

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष जमाल फारेस अलरोवाई को इस संबंध में एक लेटर लिखा है. जिसमें कहा- अरब देशों ने अपने क्षेत्रों को खोलकर अमेरिका और इजराइल की मदद की है. तेहरान ने दावा किया है कि वह आक्रमण का शिकार है. और आत्मरक्षा के लिए अपने अधिकार का प्रयोग कर रहा है.

ईरान ने मिडिल ईस्ट के बंदरगाहों को निशाना बनाने की धमकी दी

अमेरिकी नौसेना ने सोमवार से सभी ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी कर दी है. जिससे ईरान भड़क गया है. जवाब में ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी बंदरगाहों को निशाना बनाने की धमकी दी है. इससे दोनों पक्षों के बीच युद्ध-विराम के विफल होने और लड़ाई फिर से छिड़ने की आशंका बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: US Iran Talks : क्या फिर होगी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत?

अमेरिका ने होर्मुज में की नाकाबंदी, ट्रंप की चेतावनी- घेराबंदी तोड़ा तो उड़ा देंगे जहाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >