Iran Missile Attack on Israel: ईरान का इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, दागी 180 से ज्यादा मिसाइल, एक्टिव हुआ अमेरिका

Iran Missile Attack on Israel: अमेरिका की कड़ी चेतावनी को दरकिनार कर ईरान ने इजरायल पर सबसे बड़ा हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि ईरान ने सौ से अधिक मिसाइलों से हमला किया है.

Iran Missile Attack on Israel: ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा बोल दिया है. ईरान ने सैकड़ों मिसाइल से इजराइल पर हमला किया है. पूरे इजराइल में खतरे का अलार्म बज रहा है. हजारों लोग बंकरों में छिप गये हैं. खाड़ी में युद्ध अब और एक कदम आगे बढ़ गया है. इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.बता दें, अमेरिका ने पहले की ऐसे किसी हमले की चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर ईरान हमले करता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

पूरे देश में बजी खतरे की घंटी
ईरान के हमले के साथ ही पूरे इजराइल में खतरे की घंटी बज उठी है. इजराइली सेना ने बताया कि ईरान ने इजराइल पर मिसाइल दागी हैं और देशभर में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज रहे हैं. इजराइल वासियों से ऐसी जगहों पर शरण लेने को कहा गया है जो बम हमलों से बचाव वाले आश्रय स्थलों के करीब हों. वहीं, इजराइल ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर ईरान हमले करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

अमेरिका ने दिया मिसाइल गिराने का आदेश

इजराइल पर ईरान के हमले के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है. अमरेका इजराइल के बचाव में एक बार फिर आ गया है. अमेरिकी ने अपनी सेना से कहा है कि वो ईरान के मिसाइल को रास्ते में ही गिरा दें.

ईरान ने कहा यह हमले की पहली खेप
इजराइल पर मिसाइलों के हमले के बाद ईरान का पहला बयान आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने हमले के बाद कहा कि यह पहली खेप है. साफ है कि ईरान ने एक बड़ी रणनीति बना ली है. वहीं इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने इजराइल पर दर्जनों मिसाइल दागी हैं और इसके साथ ही देशभर में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज रहे हैं. सेना ने कहा कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है और इजराइल ने निवासियों को बंकरों में जाने का आदेश दिया है. तेल अवीव और यरुशलम के निकट कई धमाके सुने गए, हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये धमाके मिसाइल के गिरने की थीं या इजराइली सुरक्षा बलों द्वारा हमलों को रोके जाने की थीं.

ईरान ने ली हमले की जिम्मेदारी
सरकारी टेलीविजन के अनुसार ईरान ने इजराइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइल दागने की जिम्मेदारी ली है. अपने बयान में ईरान ने हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला और रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल अब्बास निलफोरुशान का जिक्र किया है. जो पिछले हफ्ते बेरूत में एक इजराइली हवाई हमले में मारे गए थे. इसमें हमास के एक शीर्ष नेता इस्माइल हनीयाह का भी ज़िक्र किया गया, जिनकी जुलाई में तेहरान में एक संदिग्ध इज़राइली हमले में मौत हो गई थी. ईरान ने चेतावनी दी कि यह हमला केवल एक पहली लहर है. वहीं, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने इजराइल के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

इजराइल की सेना के किया ट्वीट
इधर इजराइल वायु सेना ने ट्वीट किया है कि वायु सेना के विमानों ने बेरूत में हमाम होसैन डिवीजन के कमांडर आतंकवादी डी अल-फकर हनावी को मार डाला गया है. ठीक उसी समय जब आतंकवादी मुहम्मद जाफ़र काटज़िर को मार गिराया गया. ईरान और उसके सहयोगियों से लेबनान में हिज़्बुल्लाह को हथियारों के हस्तांतरण के लिए यूनिट का कमांडर था, जिसे आज समाप्त कर दिया गया. आईडीएफ ने कहा कि इजराइल के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला करना जारी रखेगा. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Third World War: तीसरे विश्वयुद्ध की आहट! बैलिस्टिक मिसाइल से इजराइल पर हमला कर सकता है ईरान

रिपोर्ट में हुआ नसरल्लाह की मौत पर बड़ा खुलासा, जहरीले धुएं में गई थी नसरल्लाह की जान, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >