कनाडा में पार्टी करने निकले दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या, शोक में पूरा परिवार

Indian Students killed in Canada: कनाडा के एडमंटन शहर से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पंजाब के दो युवकों 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और 18 वर्षीय रणवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 12 दिसंबर की रात करीब 2 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों घायल अवस्था में पाए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Indian Students killed in Canada: कनाडा में भारतीय छात्रों और प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एडमंटन शहर से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना में पंजाब के दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे उनके परिवारों के साथ-साथ भारतीय समुदाय में भी शोक और चिंता का माहौल है. कनाडा के एडमंटन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शुक्रवार देर रात हुई इस गोलीबारी में 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और 18 वर्षीय रणवीर सिंह की जान चली गई. एडमंटन पुलिस सर्विस के मुताबिक, 12 दिसंबर की रात करीब 2 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी. यह वारदात 32 स्ट्रीट और 26 एवेन्यू के आसपास हुई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक वाहन के भीतर दो युवक गोलियों से घायल अवस्था में पाए गए. उन्हें बचाया नहीं जा सका.

कौन थे गुरदीप सिंह और रणवीर सिंह?

गुरदीप सिंह पंजाब के बर्रे गांव के निवासी थे, जबकि रणवीर सिंह उद्दत सैदेवाला गांव से ताल्लुक रखते थे. दोनों युवकों की मौत अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में हुई है. परिजनों का कहना है कि न तो गुरदीप और न ही रणवीर ने कभी किसी तरह के खतरे या धमकी की बात की थी. दोनों अपने भविष्य को लेकर गंभीर थे और पढ़ाई व करियर पर पूरा ध्यान दे रहे थे, ताकि विदेश में बेहतर जीवन बना सकें.

गुरदीप के परिवार को आशंका है कि यह हमला गलत पहचान का नतीजा हो सकता है. परिजनों और दोस्तों के अनुसार, जिस एसयूवी में दोनों युवक बैठे थे, वह उनकी अपनी नहीं थी. वे उनके दोस्त की थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर के चाचा मनप्रीत सिंह ने बताया कि रणवीर ब्रैम्पटन में अपने कजिन और एक अन्य रिश्तेदार के साथ रह रहा था. 10 दिसंबर को वह कैलगरी में एक जॉब काउंसलिंग सेशन में शामिल होने गया था. इसके बाद उसके एक दोस्त ने उसे एडमंटन में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में बुलाया. परिवार को बाद में पता चला कि जैसे ही रणवीर अपने दोस्त के एक परिचित की एसयूवी की ड्राइवर सीट पर बैठा, उसी वक्त उस पर गोली चला दी गई.

रणवीर-गुरदीप का US और Canada में बसने का था इरादा

परिजनों के अनुसार, रणवीर मार्च पिछले साल कनाडा गया था. वह ब्रैम्पटन में रहकर कॉमर्स की पढ़ाई कर रहा था और अकाउंटेंसी में करियर बनाना चाहता था. उसका सपना आगे चलकर अमेरिका में काम करने का था. रणवीर के चाचा ने कहा, “वह मेरे बड़े भाई का इकलौता बेटा था.” उन्होंने बताया कि पूरा परिवार गहरे सदमे में है और उन्हें उम्मीद है कि कनाडाई पुलिस इस मामले में जल्द न्याय दिलाएगी.

गुरदीप सिंह अपने पीछे पत्नी अमनदीप कौर और माता-पिता को छोड़ गए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, उनके चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि गुरदीप 2023 में कनाडा गए थे और वहीं स्थायी रूप से बसने की योजना बना रहे थे. उनकी पत्नी भी जल्द ही उनके पास जाने वाली थी. दर्शन सिंह ने बताया कि उनका परिवार संयुक्त रूप से रहता है. गुरदीप का कजिन अर्शदीप सिंह भी पिछले साल कनाडा गया था और वहीं रह रहा है.

पुलिस को गहरे रंग की SUV की तलाश

पुलिस ने इस घटना को ‘टारगेटेड शूटिंग’ करार दिया है और जांच हत्या शाखा को सौंप दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह हमला अचानक या रैंडम नहीं लगता. जांच के तहत पुलिस एक गहरे रंग की एसयूवी की तलाश कर रही है, जिसे गोलीबारी के समय इलाके में देखा गया था. पुलिस ने खास तौर पर सिल्वरबेरी रोड और 23 एवेन्यू के आसपास के लोगों से अनुरोध किया है कि यदि उनके पास डैशकैम या सुरक्षा कैमरों की कोई फुटेज हो, तो उसे साझा करें, ताकि मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके.

घटना के बाद की स्थिति

परिवारों को जानकारी दी गई है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम अगले सप्ताह किया जाएगा. फिलहाल परिजन अपराध से जुड़ी पूरी सच्चाई का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें मौत का सटीक कारण और हमले के पीछे की वजह शामिल है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और जनता से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह आगे आए.

है और जांच हत्या शाखा को सौंप दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह हमला अचानक या रैंडम नहीं लगता. जांच के तहत पुलिस एक गहरे रंग की एसयूवी की तलाश कर रही है, जिसे गोलीबारी के समय इलाके में देखा गया था. पुलिस ने खास तौर पर सिल्वरबेरी रोड और 23 एवेन्यू के आसपास के लोगों से अनुरोध किया है कि यदि उनके पास डैशकैम या सुरक्षा कैमरों की कोई फुटेज हो, तो उसे साझा करें, ताकि मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके.

घटना के बाद की स्थिति

परिवारों को जानकारी दी गई है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम अगले सप्ताह किया जाएगा. फिलहाल परिजन अपराध से जुड़ी पूरी सच्चाई का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें मौत का सटीक कारण और हमले के पीछे की वजह शामिल है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और जनता से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह आगे आए.

ये भी पढ़ें:-

इटली में भारतीय टूरिस्ट के साथ हुआ यौन उत्पीड़न, बीच सड़क पर रोकी कार और… पैसेंजर ने सुनाई पूरी दास्तां

कौन हैं जिमी लाई? जिस हांगकांग के मीडिया टायकून से डरा चीन, लोकतंत्र समर्थक पर लगा दिया रासुका

वेनेजुएला में बाल-बाल बचे दो अमेरिकी प्लेन, हवा में एक दूसरे को लगभग छूकर निकले, जरा सी चूक होती तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >