चर्च में गत्ते का रोल रख आया भारतवंशी युवक, UN आतंकरोधी नियम के तहत हुआ गिरफ्तार, जानें क्या था उसमें?

Indian Origin Singaporean Man arrested: सिंगापुर के अपर बुकिट तिमाह इलाके में स्थित सेंट जोसेफ चर्च में कथित तौर पर डर फैलाने के इरादे से एक संदिग्ध वस्तु रखने के आरोप में भारतीय मूल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उस पर संयुक्त राष्ट्र (आतंकवाद-रोधी उपाय) विनियमों के नियम 8(2)(ए) के तहत कार्रवाई की गई है. गिरजाघर में संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद रविवार को सभी प्रार्थना सेवाएं रद्द कर दी गईं.

Indian Origin Singaporean Man arrested: सिंगापुर में एक गिरजाघर की सुरक्षा को लेकर उस समय चिंता फैल गई, जब वहां एक संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय मूल के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस घटना के चलते चर्च प्रशासन को एहतियातन सभी प्रार्थना सभाएं रद्द करनी पड़ीं. सिंगापुर के अपर बुकिट तिमाह इलाके में स्थित सेंट जोसेफ चर्च में कथित तौर पर डर फैलाने के इरादे से एक संदिग्ध वस्तु रखने के आरोप में 26 वर्षीय कोकुलनंथन मोहन को गिरफ्तार किया गया है. ‘चैनल न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पर संयुक्त राष्ट्र (आतंकवाद-रोधी उपाय) विनियमों के नियम 8(2)(ए) के तहत कार्रवाई की गई है.

आरोप पत्रों में कहा गया है कि रविवार सुबह करीब 7:11 बजे युवक ने चर्च परिसर में तीन गत्ते के रोल रखे थे, जिनमें कंकड़ भरे हुए थे और जिन्हें काले व पीले टेप से आपस में बांधा गया था. आरोप है कि यह कृत्य किसी अन्य व्यक्ति को यह दिखाने के इरादे से किया गया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह वस्तु इस तरह से रखी गई थी ताकि देखने वालों को लगे कि इसमें विस्फोट या आग लगने का खतरा हो सकता है, जिससे किसी को चोट या संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है. गिरजाघर में संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद रविवार को सभी प्रार्थना सेवाएं रद्द कर दी गईं.

धार्मिक नफरत या आतंकवादी साजिश से जुड़ा मामला नहीं

सिंगापुर पुलिस बल (SPF) ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि आरोपी ने खुद ही एक ऐसी वस्तु तैयार की थी, जो देखने में विस्फोटक उपकरण जैसी लग रही थी और उसे चर्च परिसर में रखा गया. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि यह मामला किसी धार्मिक नफरत या आतंकवादी साजिश से जुड़ा हुआ है. माना जा रहा है कि आरोपी ने यह काम अकेले ही किया.

नाइट शिफ्ट में काम करता है, इस वजह से हुआ ऐसा

जब उसे बताया गया कि अभियोजन पक्ष ने मेडिकल जांच की मांग की है, तो उसने कहा कि इसमें गलतफहमी हुई है. उसने यह भी जोड़ा कि पहले उसकी अस्पताल में भर्ती शराब से जुड़े एक मामले के कारण हुई थी, जो अब सुलझ चुका है. जज ने कहा कि जांच अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के आचरण और व्यवहार को देखते हुए मानसिक जांच जरूरी समझी गई है. इस पर कोकुलनंथन ने कहा कि पुलिस द्वारा देखे गए उसके व्यवहार का कारण नींद की कमी था, क्योंकि वह नाइट शिफ्ट में काम करता है. जज ने कहा कि वह मेडिकल जांच के दौरान मनोचिकित्सक को यह बात समझा सकता है.

आरोप सिद्ध हुए तो लगेगा तगड़ा झटका

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वह 12 जनवरी को अदालत में पेश होगा. यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो उसे अधिकतम 10 साल की जेल, पांच लाख सिंगापुर डॉलर (3,86,757 अमेरिकी डॉलर यानी 3 करोड़ 46 लाख रुपये से ज्यादा) तक का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें:-

OMG! पत्नी की अंडरगारमेंट्स पर क्यों बात करने लगे ट्रंप? सुनकर शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे, देखें वीडियो

अल्लाह हमारी मदद को आया, हमने देखा, महसूस किया; ऑपरेशन सिंदूर में हुई थी पिटाई, मुनीर के मुंह से निकला सच

अचानक करियर डिप्लोमैट्स पर गिरी गाज, डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों 30 देशों के राजदूतों को पद से हटाया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >