नाती से मिलने पहुंचे थे कनाडा, लेकिन संगीन आरोप में हो गई जेल, भारतीय नागरिक पर जज ने सुनाए कई फैसले

Indian Man convicted of harassing schoolgirls in Canada: 51 वर्षीय जगजीत सिंह को सार्निया, ओंटारियो में गिरफ्तार किया गया था. वे एक अस्थायी वीजा पर कनाडा अपने नाती से मिलने गए थे. लेकिन इस मामले के बाद उन्हें कनाडा से निर्वासित (डिपोर्ट) किया जा रहा है और उन पर हमेशा के लिए कनाडा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उन पर किशोर, हाई-स्कूल छात्राओं का आपराधिक रूप से उत्पीड़न (क्रिमिनल हैरसमेंट) करने का आरोप लगाया गया है.

Indian Man convicted of harassing schoolgirls in Canada: कनाडा में एक भारतीय के ऊपर किशोर, हाई-स्कूल छात्राओं का आपराधिक रूप से उत्पीड़न (क्रिमिनल हैरसमेंट) करने का आरोप लगाया गया है. कनाडाई समाचार रिपोर्टों और अधिकारियों के अनुसार, 51 वर्षीय जगजीत सिंह को सार्निया, ओंटारियो में गिरफ्तार किया गया था. वे एक अस्थायी वीजा पर कनाडा अपने नाती से मिलने गए थे. लेकिन इस मामले के बाद उन्हें कनाडा से निर्वासित (डिपोर्ट) किया जा रहा है और उन पर हमेशा के लिए कनाडा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. द ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय हाई स्कूल के आसपास उनके व्यवहार को अदालत ने अस्वीकार्य पाया, जिसके चलते उन्हें कम समय की जेल भी मिली.

दि डिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, जगजीत सिंह जुलाई में छह महीने के वीजा पर कनाडा पहुंचे थे. 8 सितंबर से 11 सितंबर के बीच वह सार्निया के एक हाई स्कूल के स्मोकिंग एरिया में जाते रहे और कई बार कम उम्र की लड़कियों से बातचीत करने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश करते रहे. एक लड़की ने पहले फोटो खिंचवाने से मना कर दिया, लेकिन इस उम्मीद में बाद में मान गई कि वह चला जाएगा. इसके बजाय सिंह उसकी निजी जगह में घुस आए. वह दो लड़कियों के बीच जाकर बैठ गए और एक और फोटो लेने का इशारा किया. दूसरी तस्वीर खिंचने के बाद सिंह ने एक लड़की के कंधे पर अपना हाथ रख दिया, जिसके बाद लड़की असहज होकर खड़ी हो गई और उनका हाथ हटाया.

पुलिस को मिली शिकायत पर जगजीत सिंह पर कसा शिकंजा

उसी दौरान सार्निया पुलिस को कई शिकायतें मिलीं कि एक व्यक्ति शहर के उत्तरी क्षेत्र के एक हाई स्कूल के पास दिखाई दे रहा है. अधिकारियों का कहना था कि वह लड़कियों से बिना मांगे और अनुचित बातचीत कर रहा था, जिसमें नशीले पदार्थों और शराब का जिक्र शामिल था. उसने लड़कियों से फोटो खिंचवाने की भी कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि यह 51 वर्षीय व्यक्ति कुछ ही दिनों में हाई स्कूल के आसपास बार-बार आने लगा था. धीरे-धीरे लड़कियों से उसकी अनुचित हरकतें और भी बढ़ गईं. वह स्कूल प्रॉपर्टी से बाहर निकलने के बाद भी छात्राओं का पीछा करता था. एक मौके पर उसने जानबूझकर एक छात्रा को गलत तरीके से छुआ, जिसके बाद लड़की ने स्कूल प्रशासन के जरिए पुलिस में शिकायत की.

सार्निया पुलिस की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिवीजन ने 16 सितंबर को मैनहैट्टन ड्राइव स्थित उसके अस्थायी निवास स्थान से उसे गिरफ्तार किया. अदालत ने 19 सितंबर को उसे रिमांड पर रखने के बाद जमानत दे दी. एक सप्ताह बाद सार्निया पुलिस ने उसके खिलाफ अतिरिक्त आरोप लगाए. 23 सितंबर को हुई जमानत सुनवाई के बाद वह फिर से हिरासत में भेजा गया और 24 सितंबर को उसकी अगली पेशी तय की गई.

सिंह को दोबारा किया गया गिरफ्तार

आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया, “23 सितंबर 2025 को सार्निया पुलिस सर्विस ने 51 वर्षीय जगजीत सिंह, मैनहैट्टन ड्राइव निवासी को यौन उत्पीड़न और यौन दखल के अतिरिक्त आरोपों में गिरफ्तार किया.” न्यायाधीश क्रिस्टा लिन लेजचिंस्की ने कहा, “आपका उस हाई स्कूल की संपत्ति पर जाने का कोई हक नहीं था. इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

कनाडा में जगजीत सिंह क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?

कनाडाई मीडिया ‘टोरंटो सन’ ने बताया कि सिंह अंग्रेजी नहीं जानते. बुधवार को उन्होंने दुभाषिए की मदद से कोर्ट में यौन दखल के आरोप से इंकार किया, लेकिन क्रिमिनल हैरसमेंट के हल्के आरोप को स्वीकार कर लिया. उनके पास 30 दिसंबर की भारत वापसी की टिकट है. ‘विनिपेग सन’ के अनुसार, आपराधिक मामला सामने आने के बाद वह इससे पहले की उड़ान से भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे.

सिंह को तीन साल की प्रोबेशन की सजा दी गई है. उन्हें उन दोनों लड़कियों से बात करने की अनुमति नहीं है. वे उनके रहने, काम करने या पढ़ने की जगह के पास नहीं जा सकते. अपने नवजात पोते के अलावा, वह किसी भी 16 साल से कम उम्र के व्यक्ति के पास नहीं रह सकते और न ही बातचीत कर सकते हैं. इसके अलावा, जगजीत सिंह को किसी भी स्कूल, स्विमिंग पूल, पार्क, प्लेग्राउंड या कम्युनिटी सेंटर के 100 मीटर दायरे में जाने की मनाही है.

ये भी पढ़ें:-

खुशी से झूम उठा LGBT समुदाय जब पूर्व राष्ट्रपति को हुई जेल, जिसने कहा था- समलैंगिक पुत्र होने से अच्छा है बेटा न हो 

खुद की मौत नहीं मांग सकते, इस देश की जनता ने खारिज की इच्छामृत्यु, रेफरेंडम में हुई ‘करुणा की जीत’

मुनीर ने दिखाए मिनरल, MoU साइन करने पाकिस्तान पहुंचा ट्रंप का अमेरिकी CEO, कितने का होगा इन्वेस्टमेंट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >