India Cyprus Relations: साइप्रस और भारत मिलकर करेगा आतंकवाद का खात्मा, रियल टाइम सूचनाओं का होगा आदान-प्रदान

India Cyprus Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस दौरे पर हैं. जहां उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा है. पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन करने के लिए साइप्रस का आभार जताया है.

India Cyprus Relations: साइप्रस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साइप्रस के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं. आतंकवाद, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए हमारी एजेंसियों के बीच वास्तविक समय पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक तंत्र विकसित किया जाएगा.” साइप्रस द्वारा ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे दिया गया यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है. यह साइप्रस और भारत के बीच अटूट मित्रता की मुहर है.”

एक नया अध्याय लिखने का अवसर : मोदी

साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह दो दशक से अधिक के अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा है. और यह आपसी संबंधों में एक नया अध्याय लिखने का अवसर है.”

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने भारत को बताया मित्र

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने कहा, “प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान, हमें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों जैसे कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. हमने क्षेत्रीय स्थिति और आईएमईसी के तहत हमारे सहयोग पर भी चर्चा की.” उन्होंने आगे कहा, “हमारे बीच ऐतिहासिक मित्रता है और हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। हम एकजुट हैं… साइप्रस और भारत के बीच संबंध हमारे साझा ऐतिहासिक अनुभव और मूल्यों पर आधारित हैं… ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि हम शांति, संवाद, सहयोग, लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय नियमों के सम्मान में विश्वास करते हैं. हमारे दोनों देशों की रणनीतिक दिशा बहुत स्पष्ट है. हम समुद्र के कानून में विश्वास करते हैं और निस्संदेह, हम अंतरराष्ट्रीय नियमों को बनाए रखने में विश्वास करते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >