खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, भारतीय वाणिज्य दूतावास की बढ़ाई गई सुरक्षा, कनाडा के मंत्री ने जताई चिंता

India Canada Row: खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या का विरोध विश्व सिख संगठन भी जोर शोर से कर रहा है. विश्व सिख संगठन के प्रमुख तेजिंदर सिंह सिद्धू ने निज्जर के हत्यारों की पता लगाने की मांग की है. विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि उनकी प्रदर्शन जारी रहेगा.

India Canada Row: भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है. और यह तनाव फिलहाल कहीं से भी कम होती नजर नहीं आ रहा है.दोनों देश एक दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को पहले ही निष्कासित कर चुके हैं. इस बीच कई खालिस्तान समर्थकों ने आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सोमवार को कई खालिस्तानी समर्थकों ने निज्जर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने खालिस्तानी झंडे लहराए और नारेबाजी की. भीड़ ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भी प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दूतावास की तरफ आने वाले सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगा दिए हैं.

जारी है निज्जर की हत्या का विरोध
खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या का विरोध विश्व सिख संगठन भी जोर शोर से कर रहा है. विश्व सिख संगठन के प्रमुख तेजिंदर सिंह सिद्धू ने निज्जर के हत्यारों की पता लगाने की मांग की है. विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि उनकी प्रदर्शन जारी रहेगा. बता दें, बीते दिनों कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया, जो अब लगातार बढ़ता जा रहा है.  

भारत में अपने नागरिकों से सतर्क रहने का दिया निर्देश
इधर, कनाडा ने भारत में अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी करते हुए उन्हें हाल की घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने और सावधानी बरतने को कहा है. भारत ने कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि निज्जर की हत्या को लेकर वहां नकारात्मक भावनाएं पनप रही है. ऐसे में लोग अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें. बता दें,  भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था.

कनाडा के पीएम ट्रूडो ने भारत पर लगाया था हत्या का आरोप
बता दें, ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय जासूसों की संभावित संलिप्तता के संबंध में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के अति गंभीर आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया था. हालांकि भारत ने इन आरोपों को बेतुका और दुर्भावना से प्रेरित करार दिया था. वही, कनाडा की ओर से एक भारतीय राजनयिक के निष्कासन के बाद कार्रवाई करते हुए कनाडाई राजनयिक को भी देश से निष्कासित कर दिया था.

कनाडा के रक्षा मंत्री ने भारत के कदम पर जताई चिंता
इधर, कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने कनाडाई लोगों के लिए वीजा सेवाओं के निलंबन समेत भारत की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर अपनी चिंता जाहिर की है. इस बीच ब्लेयर ने भारत से एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की जांच में पूरा सहयोग करने, सच्चाई को उजागर करने और इस मामले को उचित तरीके से हल करने के लिए मिलकर काम करने का अनुरोध किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हमें विश्वास है कि हमारे पास बहुत विश्वसनीय खुफिया जानकारी है जिससे हम बहुत चिंतित हैं और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >