मुनीर की वजह से बढ़ रहा आतंकवाद, पश्चिमी ताकतों के लिए हो रहा सारा खेल; इमरान खान ने खोला राज

Imran Khan hit out at Pakistan Army Chief Asim Munir: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बहनों से मुलाकात के बाद पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुनीर की नीतियों की वजह से पाकिस्तान में आतंकवाद बढ़ रहा है. यह केवल पश्चिमी ताकतों को खुश करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मुनीर अफगानिस्तान के साथ जानबूझकर युद्ध बढ़ा रहे हैं.

Imran Khan hit out at Pakistan Army Chief Asim Munir: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने जेल से ही सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि मुनीर की नीतियां पाकिस्तान को विनाश की ओर ले जा रही हैं और वह अफगानिस्तान के साथ जानबूझकर तनाव बढ़ा रहे हैं. 73 वर्षीय पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि असीम मुनीर की नीतियों के कारण पाकिस्तान में आतंकवाद तेजी से बढ़ रहा है. इमरान खान पिछले दो साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनकी यह टिप्पणी उनकी बहन से मुलाकात के बाद आई है.   

इमरान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह स्थिति उन्हें गहरी पीड़ा दे रही है. उनके मुताबिक, मुनीर को पाकिस्तान के राष्ट्रीय हितों की चिंता नहीं है और वह पश्चिमी ताकतों को खुश करने के लिए कदम उठा रहे हैं. इमरान ने यह भी आरोप लगाया कि सेना प्रमुख ने अफगानिस्तान के साथ जानबूझकर तनाव बढ़ाया, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें एक मुजाहिद (इस्लामी लड़ाके) की तरह प्रस्तुत किया जा सके. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने ही लोगों के खिलाफ ड्रोन हमलों और सैन्य अभियानों के सख्त विरोधी हैं. उनके अनुसार, ऐसे कदम आतंकवाद को खत्म करने के बजाय और बढ़ा देंगे. खान ने आरोप लगाया कि मुनीर ने पहले अफगानों को धमकाया, फिर पाकिस्तान से शरणार्थियों को निकाला और ड्रोन हमले कराए, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवाद बढ़ रहा है.

जेल में कठोर परिस्थितियों का आरोप

इमरान खान ने कहा कि उन्हें फर्जी मामलों में बंद किया गया है और कड़ी मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है. उनके मुताबिक, वह पिछले चार हफ्तों से जेल की एकांत कोठरी में पूरी तरह अलग-थलग रखे गए हैं और किसी से संपर्क की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें जेल नियमावली के तहत मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित किया गया है. इसके अलावा, उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करते हुए उनके राजनीतिक सहयोगियों, वकीलों और परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. इमरान ने कहा कि किसी भी मानवाधिकार चार्टर के अनुसार मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न को यातना माना जाता है और कई मामलों में यह शारीरिक यातना से भी अधिक गंभीर होता है. 

सोहेल अफरीदी की तारीफ, परिवार की चिंताएँ

इमरान ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि उनकी बहन नोरीन नियाजी को उनसे मिलने के हक की मांग करने पर सड़क पर घसीटा गया. लगभग एक महीने के बाद उनकी एक बहन को जेल में मुलाकात करने को मिली. अपनी पोस्ट में इमरान खान ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने दमन के माहौल में भी समझौते के बजाय प्रतिरोध का रास्ता चुना. इमरान से मिलने पर एक महीना से अधिक समय से अघोषित प्रतिबंध था. 

अगस्त 2023 से इमरान खान कई मामलों में जेल में बंद हैं, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें बढ़ गई थीं. उनकी बहन उज्मा खान ने मंगलवार को अदियाला जेल में उनसे मुलाकात के बाद बताया कि इमरान का स्वास्थ्य ‘पूरी तरह ठीक है, लेकिन उन्हें अलग-थलग रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

रवि शास्त्री पॉडकास्ट प्रभात खबर पर 7 दिसंबर को.

ये भी पढ़ें:-

भारत जब टुकड़ों में बंटेगा तभी बांगलादेश में आएगी शांति, पूर्व आर्मी जनरल ने उगला जहर 

अमेरिका ने भारतीय नागरिक पर रखा इनाम, सूचना देने वाले को मिलेंगे 45 लाख रुपये, 2017 से है FBI को तलाश

अमेरिका में पाकिस्तानी मूल का नागरिक गिरफ्तार, स्कूल में मास शूटिंग कर शहादत लेना चाहता था, अनजाने में पुलिस हुई सफल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >