Video: ग्वादर में आत्मघाती धमाके से हड़कंप, BLA का दावा- 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए

Video : बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके आत्मघाती हमलावर ने जिवानी में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के एक कैंप को निशाना बनाया. हालांकि, पाकिस्तान सरकार या सेना ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है.

Video : पाकिस्तान में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके आत्मघाती हमलावर ने हमले को अंजाम दिया है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर जिवानी में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के एक कैंप को निशाना बनाया गया. संगठन का कहना है कि इस हमले में 30 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं.

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच के नाम से जारी बयान में कहा गया है कि यह हमला संगठन की मजीद ब्रिगेड ने जिवानी के पनवान इलाके में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के कैंप पर किया. यह इलाका ग्वादर जिले में आता है और रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है. संगठन का दावा है कि उसके आत्मघाती हमलावर पहले कैंप के अंदर घुसे और फिर हमला किया. हालांकि, इन दावों पर पाकिस्तान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. देखें हमले का वीडियो जिसे Bahot @Bahotblch नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है और इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >