इस नेता की लंबाई देख हैरान हुईं जॉर्जिया मेलोनी, कितनी लंबी इटालियन पीएम? लाखों रुपये बटोर चुकी हैं इससे

Giorgia Meloni Height Meet up with Mozambican President: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पिछले हफ्ते रोम में इटालियन सरकार के मुख्यालय में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल चापो का स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं की लंबाई चर्चा का विषय बन गई. हालांकि उनकी लंबाई का मजाक बनाने के बारे में बिल्कुल न सोंचें, क्योंकि वे पहले भी इसके लिए लाखों का जुर्माना मुआवजे के रूप में वसूल चुकी हैं.

Giorgia Meloni Height Meet up with Mozambican President: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने सख्त बयान और हार्ड पॉलिटिक्स के लिए फेमस हैं. हालांकि कभी कभार वे हंसी मजाक के मूड में भी दिखती हैं. पिछले सप्ताह रोम में इटालियन सरकार के मुख्यालय में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल चापो का स्वागत करते समय साफ तौर पर हैरान नजर आईं. दोनों नेताओं की लंबाई में भारी अंतर ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया. कैमरों के सामने मेलोनी जब राष्ट्रपति चापो से मिलने आगे बढ़ीं, तो उन्हें उनकी ओर ऊपर देखकर अभिवादन करते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके चेहरे पर हल्की-सी संकोच भरी मुस्कान आ गई. एक क्षण पर ऐसा भी लगा कि उन्होंने कुछ बुदबुदाया, जबकि तस्वीरों के लिए पोज देते समय उनकी अभिव्यक्ति आश्चर्य को दर्शा रही थी. हालांकि इसे मजाक बिल्कुल न माना जाए, क्योंकि वे इसी की वजह से लाखों रुपये का मुआवजा वसूल चुकी हैं. तो आखिर उनकी लंबाई कितनी है?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी करीब 5 फुट 2 इंच लंबी हैं, जबकि उनके सामने खड़े 48 वर्षीय डेनियल चापो काफी लंबे दिखाई दे रहे थे. चापो की लंबाई लगभग 6 फुट 8 इंच बताई जाती है. लेकिम पीएम मेलोनी की हाइट का मजाक बनाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. क्योंकि उन्होंने इसी तरह एक पत्रकार के कमेंट पर केस करके लाखों रुपये का मुआवजा वसूला है. पहले आप मेलोनी और चापो की मुलाकात के हास्य पक्ष को देखें फिर यह भी बताते हैं.

मेलोनी ने वीडियो खुद ही किया था पोस्ट

डेनियल चापो मोजाम्बिक (Mozambican President Daniel Chapo) के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ. उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत वोट हासिल कर पद संभाला था. बास्केटबॉल के शौकीन माने जाने वाले चापो इससे पहले भी अन्य विश्व नेताओं के साथ ऐसी ही मुलाकातों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं, जहां उनकी लंबी कद-काठी आधिकारिक तस्वीरों में खास तौर पर उभरकर सामने आई थी. हालांकि पीएम मेलोनी से मुलाकात के दौरान यह अंतर इतना स्पष्ट था कि दोनों नेताओं को एक ही फ्रेम में कैद करने के लिए फोटोग्राफरों को झुकना पड़ा और कुछ तो फर्श पर लेटते हुए भी नजर आए. इस वीडियो को पीएम मेलोनी ने खुद ही पोस्ट किया था.

Italian Prime Minister Giorgia Meloni meet up with Mozambican President Daniel Chapo: पीएम मेलोनी का रिएक्शन इस मोमेंट को सोशल मीडिया पर वायरल कर गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर मजे लिए. यहां भी एक पत्रकार ने ही कमेंट किया. हालांकि इनकी टिप्पणी संयमित ही रही.

पीएम मेलोनी ने कैसे वसूला लाखों का मुआवजा

अब बात करते हैं कि पीएम मेलोनी ने लाखों का मुआवजा कैसे वसूला. दरअसल पिछले साल इटली की मिलान अदालत ने सोशल मीडिया पर पीएम जॉर्जिया मेलोनी की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी (बॉडी शेमिंग) करने के मामले में पत्रकार जूलिया कॉर्तेसे को दोषी ठहराते हुए उन्हें 5,000 यूरो (करीब 5,34,000 रुपये) हर्जाना चुकाने का आदेश दिया था. डीडब्लू की एक रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने मेलोनी की लंबाई को लेकर किए गए एक अन्य पोस्ट पर कॉर्तेसे को 1,200 यूरो (1,28,000 रुपये) का निलंबित जुर्माना भी सुनाया है. अदालत का कहना था कि प्रधानमंत्री की लंबाई पर की गई टिप्पणी मानहानि और बॉडी शेमिंग के दायरे में आती है.

क्या पोस्ट थी, जिस पर हुआ था केस

यह मामला तब अदालत पहुंचा, जब सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. कॉर्तेसे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मेलोनी की एक छेड़छाड़ की गई तस्वीर साझा की थी, जिसमें पीछे इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी दिखाई दे रहे थे. इसके बाद मेलोनी ने फेसबुक पर इसे बेहद गंभीर बताते हुए कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया. जवाब में कॉर्तेसे ने मेलोनी की लंबाई पर तंज कसते हुए कई पोस्ट किए, जिनमें एक में कहा गया था कि वह उन्हें देख भी नहीं सकतीं. तो हंसी मजाक घर तक ठीक लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट आपको लाखों का चूना भी लगवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-

भारत और इजरायल को आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं, सिडनी हमले के बाद तेल अवीव में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, दुनिया के पहले वैश्विक नेता बने 

French Farmers Protest: फ्रांस में 3000 से ज्यादा गायों की मौत, सड़कों पर उतरे किसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >