G7 summit : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की मुलाकात, संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने इटली में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों पर बातचीत की.

G7 summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली गए हुए हैं. यहां उन्होंने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने पर भी विचार किया. दोनों नेताओं की मुलाकात इटली के दक्षिणी शहर बारी में हुई. मोदी और मैक्रों की मुलाकात जनवरी में हुई थी, उस वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की. इस द्विपक्षीय वार्ता में भी दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिलेंगे.

यूक्रेन के भारत से अच्छे रिश्ते का इच्छुक

अपने इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात की. वार्त के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन यह चाहता है कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करें. यूक्रेन की उत्सुकता वार्ता के दौरान दिखी. जी-7 की बैठक से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वे विश्व के इन नेताओं से चर्चा से पहले उत्सुक हैं साथ ही उनमें सकारात्मक का भाव है, जिसकी वजह से हम साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं. ज्ञात हो कि जी7 सम्मेलन को पोप फ्रांसिस संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वे पहले ईसाई धर्मगुरु होंगे.

Also Read : जदयू से निकाले गए प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव, लोकसभा चुनाव में भितरघात करने वालों पर शुरू हुआ एक्शन

वीरेंद्र सहवाग कौन?’, शाकिब अल हसन ने किया पलटवार, देखें वीडियो

जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, उद्योग जगत से मांगीं राय

जॉर्जिया मेलोनी के साथ वेलकम फोटोशूट

इन द्विपक्षीय वार्ता के बाद शाम 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी G7 समिट का हिस्सा बनेंगे. इससे पहले उनका इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वेलकम फोटोशूट होगा. रात में पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ मीटिंग करेंगे. उसके बाद इटली के पीएम के साथ उनकी मीटिंग होगी. जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के साथ भी पीएम मोदी वार्ता करेंगे. मेजबान इटली की पीएम द्वारा दिए गए रात्रिभोज में भी पीएम मोदी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >