क्या गिरफ्तार होंगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जानें क्या है मामला और उनपर आरोप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने का आरोप है. नवंबर 2020 में चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम आने के बाद ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने झूठ फैलाई कि उनकी जीत हुई है. जिसके बाद ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस में घुसकर तोड़-फोड़ की थी.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 के एक मामले में आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, वह 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में चुनावी हार को पलटने की अवैध कोशिशों के आरोपों से जुड़े मामले में गुरुवार को राज्य प्राधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे.

ट्रंप ने ट्वीट कर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर सोमवार रात लिखा, क्या आप भरोसा कर सकते हैं? मैं गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को जॉर्जिया के अटलांटा जाऊंगा.

घोषणा से पहले ही ट्रंप के वकील ने जमानत की प्रक्रिया पूरी की

ट्रंप की इस घोषणा से कुछ ही घंटे पहले उनके वकीलों ने अटलांटा में अभियोजकों से मुलाकात कर उनकी रिहाई के लिए जमानत के विवरण पर चर्चा की थी. फुल्टन काउंटी के जिला अटॉर्नी फानी विलिस, ट्रंप के बचाव पक्ष के वकीलों और न्यायाधीश ने जमानत संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार पूर्व राष्ट्रपति मामले के अन्य प्रतिवादियों, गवाहों या पीड़ितों को सोशल मीडिया समेत किसी भी माध्यम से डरा-धमका नहीं सकते. इस समझौते के अनुसार जमानत की राशि दो लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई है.

Also Read: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कर प्रणाली पर किया वार, प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेने से किया इनकार

ट्रंप अमेरिका के इतिहास में अभियोग का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति

ट्रंप अमेरिका के इतिहास में अभियोग का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं. जॉर्जिया मामले में आत्मसमर्पण करने पर यह अप्रैल के बाद से उनकी चौथी गिरफ्तारी होगी.

Also Read: अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुसीबतें, पेंटागन की हमले की योजना और गोपनीय नक्शा साझा करने का आरोप

क्या है ट्रंप पर आरोप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने का आरोप है. नवंबर 2020 में चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम आने के बाद ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने झूठ फैलाई कि उनकी जीत हुई है. जिसके बाद ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस में घुसकर तोड़-फोड़ की थी और अधिकारियों पर हमला कर चुनावी गिनती को प्रभावित करने का प्रयास किया था.

राष्ट्रपति पद के आगामी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में ट्रंप सबसे आगे

ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद के आगामी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में काफी आगे हैं. यह दूसरी बार है, जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >