Dal Makki Recipe: जब बात आती है राजस्थानी डिशेज की, तो दाल मक्की का नाम सबसे पहले सामने आता है. यह एक ऐसी डिश है जो न सिर्फ आपके पेट को भरती है, बल्कि मन को भी खुश कर देती है. इस डिश की सबसे खास बात है इसमें इस्तेमाल होने वाले दाल और मक्की का बेहतरीन कॉम्बिनेशन. ये दोनों मिलकर एक ऐसी स्वादिष्ट डिश तैयार करते हैं जिसे बड़े ही नहीं, घर के बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं. आप इसे अचानक आए मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए भी मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं राजस्थान की फेमस दाल मक्की को घर पर बनाने की आसान रेसिपी.
दाल मक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मक्की, भुनी हुई या फिर पीसी हुई – 1 कप
- अरहर दाल – आधा कप
- मूंग दाल – आधा कप
- चना दाल – आधा कप
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- लहसुन और अदरक का पेस्ट – 1-1 छोटा चमच
- हरी मिर्च – 2 से 3 बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चमच
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चमच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चमच
- नमक स्वादानुसार
- घी – 2 से 3 बड़े चमच
- सजावट के लिए हरा धनिया
यह भी पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील
दाल मक्की बनाने की रेसिपी
- दाल मक्की बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें. ऐसा करने से दाल जल्दी और अच्छी तरह से पकेगी.
- इसके बाद भिगोई हुई दालों को कुकर में डालें और हल्दी पाउडर, नमक, और जरूरत के अनुसार पानी डालकर 3 से 4 सीटी आने तक उबालें.
- इस बीच अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट भूनें.
- अब इसमें भुनी हुई मक्की डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद पकी हुई दाल कड़ाही में डालें और फिर धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से चलाएं.
- अब इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं ताकि दाल और मक्की एक-दूसरे का स्वाद अच्छे से सोख लें.
- दाल मक्की को गर्मागर्म बाजरे की रोटी या बटर रोटी के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और घी डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी
