ट्रंप सरकार को जज ने दिया झटका, अब नहीं होगी छंटनी

Employee Termination Plan: अमेरिकी के संघीय न्यायाधीश ने इस गुरुवार को ट्रंप प्रशासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों की बड़ी संख्या में हो रही छंटाई के आदेश पर रोक लगा दी है.

Employee Termination Plan: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा की जा रही संघीय कर्मचारियों की छटाई को लेकर गुरुवार को ट्रंप सरकार को एक बड़ा झटका लगा है. यूएस के जिला न्यायाधीश वीलियम अल्पस ने कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (Office of Personnel Management) को आदेश देते हुए उन सभी निर्देशों को वापस लेने को कहा, जिसके तहत सरकारी विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को बड़ी संख्या में निकाला जा रहा था.

कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (OPM) द्वारा फरवरी में सरकारी एजेंसियों को यह आदेश दिया गया था. इसके अनुसार, प्रोबेशन में काम कर रहे उन सभी कर्मचारियों को हटा दिया जाए, जिनकी नियुक्ति पिछले 1-2 वर्षों में हुई है. निर्देश के अनुसार 2 लाख सरकारी कर्मचारी, जो यूएस के कुल सरकारी कर्मचारियों का 10% हैं, उन्हें निकालने का आदेश भी दिया गया था. इस फैसले पर विरोध करते हुए श्रमिक संघ ने इसे गैरकानूनी कहा और अदालत का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद न्यायाधीश ने गुरु���ार को फैसला सुनाते हुए रक्षा विभाग, नेशनल पार्क सर्विस और नेशनल साइंस फाउंडेशन समेत अन्य एजेंसियों से कर्मचारियों को हटाने के निर्देश पर रोक लगा दी है.

न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा, “कांग्रेस एजेंसियों को खुद से अपने कर्मचारियों को रखने और निकालने का अधिकार दिया है. कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (OPM) के पास किसी भी कानून के तहत किसी दूसरी एजेंसी के कर्मचारियों को रखने या निकालने का कोई अधिकार नहीं है. संघीय वकील ने दस्तावेजों में लिखा, “कार्मिक प्रबंधन कार्यालय, जो देश में रोजगार कानून को लागू करता है, उसने ही देश के इतिहास में सबसे बड़ा रोजगार घोटाला किया है. साथी उन्होंने यह भी कहा कि कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद कई कर्मचारियों को निकाला गया है.”

यह भी पढ़े : Manipur Meitei Video: मैतेई ग्रुप ने सरेंडर किए 200 से अधिक हथियार, राज्यपाल ने दिया था 7 दिनों का समय

यह भी पढ़े : महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने क्यों मांगी माफी? एक्स पर किया पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >