Elon Musk Racism Allegations : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला- स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने नस्लभेद के आरोपों को खारिज किया है. द इकॉनोमिस्ट को दिए इंटरव्यू में जब उनसे कहा गया कि लोग उन्हें नस्लभेदी बताते हैं, तो मस्क ने कहा कि उनकी पार्टनर आधी भारतीय हैं और उनके साथ उनके चार बच्चे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके एक बच्चे का नाम एक मशहूर भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है. हालांकि, उन्होंने उस वैज्ञानिक का नाम नहीं बताया.
कंपनियों में सभी समुदायों के लोग हैं: मस्क
एलन मस्क ने कहा कि अगर उनकी कंपनियों को देखा जाए तो वहां अलग-अलग नस्ल और समुदाय के लोग बड़े पदों पर काम कर रहे हैं. उनके मुताबिक, टेस्ला, स्पेसएक्स और दूसरी कंपनियों में किसी तरह का नस्लभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि यही बात साबित करती है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं.
मुस्लिमों पर सवाल का दिया यह जवाब
इंटरव्यू के दौरान जब मस्क से पूछा गया कि क्या वह मुस्लिम विरोधी हैं, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसे विचारों के साथ किसी देश में आता है, जो वहां के कानून और समाज के खिलाफ हैं, तो वह उसके विरोध में हैं. उन्होंने कहा कि वह बलात्कार, हत्या और ऐसे नियमों के खिलाफ हैं जो पश्चिमी देशों के कानून और मूल्यों के विपरीत हों.
AI सुरक्षा और राजनीति पर भी रखी राय
इंटरव्यू में मस्क से यूरोप की राजनीति पर उनकी टिप्पणियों को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि वह पूरे पश्चिमी देशों को एक साथ देखते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग उनसे नफरत करते होंगे, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है. मस्क ने AI को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि बड़ी AI कंपनियों को अपने नए मॉडल लॉन्च करने से पहले एक-दूसरे के सिस्टम की जांच करनी चाहिए और समय-समय पर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बैठक करनी चाहिए. अगर कोई कंपनी जोखिमों को नजरअंदाज करे, तभी सरकार को दखल देना चाहिए.
ये भी पढे़ं : US ने भारत पर लगाया 10% 'फोर्स्ड लेबर' टैरिफ, सेक्शन 301 जांच के बाद लिया फैसला
