खौफ का नंगा नाच, इस देश के बीच पर लटकाए 5 मानव सिर, साथ मिली खूनी चेतावनी

Ecuador 5 Human Heads Found Hanging on Puerto Lopez Beach: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में ड्रग तस्करी और संगठित अपराध वाले अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला दक्षिण-पश्चिमी तट से सामने आया है, जहां मैनाबी प्रांत के पुएर्तो लोपेज शहर के समुद्र तट पर रस्सियों से लटकाए गए पांच मानव सिर बरामद किए गए. मौके पर एक चेतावनी बोर्ड भी मिला, जिसे मछुआरों से वसूली करने वालों के लिए संदेश माना जा रहा है.

Ecuador 5 Human Heads Found Hanging on Puerto Lopez Beach: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर एक बार फिर क्रूर हिंसा की भयावह तस्वीर के कारण सुर्खियों में है. ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जूझ रहे इस देश में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला दक्षिण-पश्चिमी तट से सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है, बल्कि सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इक्वाडोर की पुलिस ने रविवार को बताया कि देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित एक समुद्र तट पर रस्सियों से लटकाए गए पांच मानव सिर बरामद किए गए हैं. यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देश ड्रग तस्करी से जुड़ी हिंसा की गंभीर लहर से जूझ रहा है. यह भयावह दृश्य मैनाबी प्रांत के छोटे मछली पकड़ने वाले बंदरगाह शहर पुएर्तो लोपेज में देखा गया.

इक्वाडोर के मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों में समुद्र तट पर लकड़ी के खंभों से बंधी रस्सियों पर लटकते कटे हुए सिर दिखाई दिए. इनके पास एक चेतावनी बोर्ड भी रखा गया था, जो कथित तौर पर मछुआरों से वसूली करने वालों को संबोधित था. इस संदेश को आपराधिक गिरोहों के बीच शक्ति प्रदर्शन और दहशत फैलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना आपराधिक गिरोहों के बीच चल रहे संघर्ष का नतीजा है. अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल से जुड़े नेटवर्क सक्रिय हैं. ये गिरोह मछुआरों और उनकी छोटी नौकाओं का इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी के लिए करते हैं. ड्रग तस्करी के रास्तों और इलाकों पर कब्जे को लेकर मैनाबी प्रांत लंबे समय से हिंसा की चपेट में है.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने मैनाबी सहित देश के नौ प्रांतों में आपातकाल लागू कर रखा है. इस आपातकाल के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को अतिरिक्त अधिकार दिए गए हैं और कुछ नागरिक अधिकारों पर अस्थायी रोक लगाई गई है, खासकर तटीय इलाकों में. पुलिस ने बताया कि पुएर्तो लोपेज में निगरानी और नियंत्रण अभियान तेज कर दिए गए हैं.

इक्वाडोर में रहा है हिंसा का इतिहास

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले पुएर्तो लोपेज में हुए एक नरसंहार में छह लोगों की मौत हो गई थी. इसके महज तीन दिन बाद मैनाबी के ही मंता शहर में हुए एक अन्य सशस्त्र हमले में भी छह लोगों की जान चली गई थी. इन घटनाओं ने पूरे प्रांत में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. इक्वाडोर पिछले चार वर्षों से लगातार हिंसा की गिरफ्त में है. कोलंबिया की उत्तरी सीमा और पेरू की दक्षिणी सीमा से आने वाले ड्रग्स के भंडारण और वितरण का प्रमुख केंद्र बनने के बाद देश में संगठित अपराध तेजी से बढ़ा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 इक्वाडोर का अब तक का सबसे हिंसक साल रहा है, जिसमें 9,000 से अधिक हत्याएं दर्ज की गईं. यह आंकड़ा 2023 के 8,248 मौतों के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया है.

ये भी पढ़ें:-

ईरान के विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 500 के पार, तेहरान की अमेरिका-इजरायल की धमकी, क्या तैयारी कर रहे ट्रंप-नेतन्याहू?

‘अब न तेल मिलेगा, न पैसा!’ वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद ट्रंप ने क्यूबा को दी खुली धमकी

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ भारी प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >