Earthquake : भूकंप से हिलते घर, हिलती गाड़ियां, 6 सेकंड का डरावना वीडियो अलास्का से आया

Earthquake : एंकोरेज नेशनल वेदर सर्विस ने शुरुआत में एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि सुनामी चेतावनी जारी की गई है. इसमें कोल्ड बे, सैंड पॉइंट और कोडियाक जैसे शहर शामिल हैं. इसके बाद हलांकि चेतावनी को वापस ले लिया गया. अलास्का के दक्षिणी हिस्से में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप से लोग अब भी डरे हुए हैं.

Earthquake : अलास्का के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को आए 7.3 तीव्रता के भूकंप का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो काफी डरावना है. वीडियो में एक घर और कुछ कारें हिलती हुई दिख रही हैं. इस जोरदार भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. अलास्का यूनिवर्सिटी फेयरबैंक्स के जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट की भूकंप निगरानी एजेंसी, अलास्का भूकंप केंद्र ने वह वीडियो शेयर किया है. एजेंसी ने लिखा, “हमें भूकंप का यह अद्भुत वीडियो सैंड पॉइंट के एक निवासी ने भेजा. यह भूकंप के केंद्र से लगभग 50 मील दूर है. हम उन लोगों के आभारी हैं जिन्होंने अपने अनुभव हमारे साथ शेयर किया. इससे दूसरों को समझने में मदद मिलती है कि भूकंप कैसा होता है और वे बेहतर तैयारी कर सकते हैं.” आप भी देखें ये वीडियो.

एजेंसी ने आगे लिखा, “अलास्का में आए इस काफी बड़े भूकंप में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली है.”

वीडियो क्या आ रहा है नजर?

यह वीडियो छह सेकंड का है. यह वीडियो भले ही छोटा  है, लेकिन इसमें भूकंप के कारण कारों और एक घर को जोर-जोर से हिलते हुए साफ देखा जा सकता है. इस वीडियो पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को लोग काफी डरावना बता रहे हैं.

सुनामी की चेतावनी क्यों जारी की गई थी?

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती लहरों के सैंड पॉइंट नामक गांव पर पहुंचने की आशंका जताई गई थी, जहां लगभग 580 लोग रहते हैं. इसी वजह से एहतियातन सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. भूकंप के लगभग एक घंटे बाद अलास्का आपात प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता जेरेमी जिडेक ने द गार्जियन को बताया, “हमने इस इलाके में पहले भी ऐसे भूकंप देखे हैं जिनसे कोई बड़ी सुनामी लहरें नहीं उठीं, लेकिन हम इस बार भी इसे गंभीरता से ले रहे हैं. हम अपनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहे हैं. यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों को सूचित किया जाए ताकि वे समय रहते इलाके से निकलने का प्लान तैयार रखें.”

यह भी पढ़ें : Earthquake : दिल्ली–एनसीआर में भूकंप मचाएगी तबाही? देर रात डोली रोहतक की धरती

अधिकारियों को अन्य क्षेत्रों जैसे किंग कोव और अनालास्का में भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि किसी संभावित खतरे से पहले ही एहतियातन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >