Earthquake : 7.6 तीव्रता का आया भूकंप, यहां सुनामी मचा सकती है तबाही

Earthquake : कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. जानें अमेरिकी सुनामी वार्निंग सिस्टम ने क्या कहा ?

Earthquake : अमेरिकी निगरानी एजेंसियों ने बताया कि कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप होंडुरास के उत्तर में, केमैन द्वीप के तट से लगभग 130 मील (209 किलोमीटर) दूर आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ने बताया कि भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की उथली गहराई पर आया. अमेरिकी सुनामी वार्निंग सिस्टम ने कहा कि भूकंप के बाद कैरेबियन सागर और होंडुरास के उत्तरी भाग में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद अमेरिकी अटलांटिक या खाड़ी तट पर सुनामी की आशंका नहीं है, लेकिन उसने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

सुनामी मचा सकती है तबाही

प्रशांत सुनामी अलर्ट सेंटर ने कहा कि भूकंप के बाद उठी खतरनाक सुनामी लहरें केमैन द्वीप, जमैका, क्यूबा, ​​मैक्सिको, होंडुरास, बहामास, बेलीज, हैती, कोस्टा रिका, पनामा, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के तटों के साथ भूकंप के केंद्र से 620 मील के अंदर तबाही मचा सकता है.

तट के पास रहने वाले लोगों को खतरा

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम छह बजकर 23 मिनट पर समुद्र के अंदर तेज हलचल महसूस की गई. भूकंप का केन्द्र केमैन द्वीप के जॉर्ज टाउन से 130 मील (209 किलोमीटर) दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था. केमैन द्वीपसमूह के प्रबंधन विभाग ने तट के पास रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे अंदरूनी इलाकों या ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. विभाग के अनुसार सुनामी के कारण ऊंची लहरें उठने का अनुमान है.

समुद्र तट वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया

प्यूर्तो रिको की गवर्नर जेनिफर गोंजालेज ने एक बयान में कहा कि वह सुनामी की चेतावनी के बाद आपातकालीन एजेंसियों के संपर्क में हैं. डोमिनिका की सरकार ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है और तट पर रहने वाले लोगों को ‘‘20 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले’’ इलाकों में चले जाने की सलाह दी है. सरकार ने जहाजों से भी अगले कुछ घंटों तक समुद्र से दूर रहने को कहा है. क्यूबा की सरकार ने लोगों से समुद्र तट वाले इलाकों से दूर जाने का अनुरोध किया है. अमेरिकी सरकार के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने कहा कि ‘‘ क्यूबा के कुछ तटों पर सुनामी के कारण ऊंची लहरें उठने की आशंका हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >