Earthquake: अर्जेंटीना में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 मापी गयी

अर्जेंटीना में फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था. लोग घरों से बाहर निकल आये.

अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. अर्जेंटीना से 517 किमी उत्तर में आज तड़के लगभग 3:39 बजे सुबह 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है. हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप का केंद्र 586 किलोमीटर गहराई में

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार भूकंप का केंद्र कार्डोबा से उत्तर दिशा में 517 किलोमीटर दूर 586 किलोमीटर की गहराई पर था.

भूकंप से अर्जेंटीना में फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

अर्जेंटीना में फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था. लोग घरों से बाहर निकल आये.

इंडोनेशिया में एक महीने में तीसरी बार महसूस किये गये भूकंप के झटके

जनवरी महीने में इंडोनेशिया में अबतक तीन बार भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. 18 जनवरी को एक ही दिन में दो बार इंडोनेशिया की धरती हिली. इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में पहले 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. उसके बाद पूर्वी इंडोनेशिया में ही 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया. जिससे लोगों भी भारी दहशत का माहौल बन गया. इससे पहले पश्चिमी इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि तीनों बार सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी थी.

पिछले साल भूकंप ने ली थी कई लोगों की जान

गौरतलब है कि पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 21 नवंबर को आए 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोग मारे गए थे और करीब 600 लोग घायल हुए थे. इससे पहले सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सुनामी में करीब 4,340 लोग मारे गए थे. वहीं 2004 में हिंद महासागर में एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आने से एक दर्जन देशों में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर लोग इंडोनेशिया के असेह प्रांत के थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >