Earthquake News: फिर भूकंप से हिला नेपाल, रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता, एक सप्ताह में तीसरा झटका

Earthquake News: नेपाल में भूकंप का सिलसिला नहीं थम रहा. मंगलवार को एक बार फिर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किये गये. अचम जिले के बाबाला के पास शाम 6 बजकर 18 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया.

Earthquake News: नेपाल में भूकंप का सिलसिला नहीं थम रहा. मंगलवार को एक बार फिर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किये गये. अचम जिले के बाबाला के पास शाम 6 बजकर 18 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र नेपाल ने दी है. भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मालूम हो इससे पहले भी यहां दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी थी.

एक सप्ताह में तीसरी बार डोली नेपाल की धरती: गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में नेपाल की धरती तीसरी बार डोली है. इससे पहले बीते मंगलवार को नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेपाल में बीते दिनों जो भूकंप आया था रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 6.3 थी. भूकंप के कारण नेपाल में कई इमारत ढह गये थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, और कई लोग घायल हो गये थे.

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में महसूस किये गये थे झटके: गौरतलब है कि नेपाल में आये झटकों का असर दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई इलाकों में पड़ी था. हालांकि भारत में बीते दिनों आये भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन, देर रात आये झटकों के कारण लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर आ गये थे.

दहशत में नेपाल के लोग: बीते दिनों नेपाल में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप का जमीन के 10 किलोमीटर नीचे आया था. कई घर दरक गये. कई घर गिर भी गये. मलबे के नीचे आने से 6 लोगों की मौत हो गयी. बीते दिनों आया भूकंप इतना ताकतवर था कि इसका असर चीन में दिखा था. नेपाल में आज जो भूकंप आया है हालांकि उसकी तीव्रता अपेक्षाकृत कम है लेकिन अभी भी लोग दहशत में हैं.

Also Read: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हमारे पूर्वज समान, 40 हजार साल से हमारा DNA एक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >