ईरान से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान: फेल हुई वार्ता तो फिर होगा एक्शन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर बातचीत नाकाम रही तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के प्रति रुख और सख्त दिखा. उन्होंने कहा कि ईरान को किसी तरह का लालच देकर नहीं मनाया जा सकता. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बातचीत से बात नहीं बनी, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

"ईरान के साथ हमारी बातचीत अच्छी चल रही है। मुझे उम्मीद है कि कोई समझौता हो जाएगा. लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम फिर वही करेंगे जो दो दिन पहले कर रहे थे."- डोनाल्ड ट्रंप

सोमवार (27 जुलाई) को सऊदी अरब, जॉर्डन और इराक में ड्रोन हमलों की खबरें सामने आईं. इन घटनाओं ने यह चिंता बढ़ा दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीधे सैन्य कार्रवाई रुकी जरूर है, लेकिन पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी कम नहीं हुआ है और हालात कभी भी फिर बिगड़ सकते हैं.

हवाई हमलों को रोक दिया अमेरिका ने

शनिवार (25 जुलाई) को अमेरिका ने ईरान पर करीब दो हफ्ते से चल रहे हवाई हमलों को रोक दिया. अमेरिकी अधिकारी और कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सेना के शीर्ष अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया कि हमलों से जितना सैन्य फायदा मिल सकता था, वह लगभग मिल चुका है. साथ ही, अब निशाना बनाने के लिए अहम सैन्य ठिकाने भी बहुत कम बचे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का दावा: ईरान की सैन्य ताकत तबाह, बोले- अब खुद बातचीत की लगा रहा है गुहार

रॉयटर्स से बात करने वाले एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने भी चिंता जताई थी कि लगातार हमलों की वजह से अमेरिकी सेना के हवाई हथियार (एयर म्यूनिशन) तेजी से कम हो रहे हैं. यही वजह थी कि सैन्य अभियान को फिलहाल रोकने की सलाह दी गई.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान ने बातचीत का रास्ता नहीं छोड़ा है. मध्यस्थ देशों के जरिए अब भी दोनों पक्षों के बीच मैसेज भेजे जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि ईरान ने खुद बातचीत शुरू करने की पहल की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >