OMG! पत्नी की अंडरगारमेंट्स पर क्यों बात करने लगे ट्रंप? सुनकर शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे, देखें वीडियो

Donald Trump Wife Melania Trump Undergarment: अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बार अपनी पत्नी के लिए ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर किसी को भी शर्म आ जाए. उन्होंने नॉर्थ कैरोलाइना में आयोजित रैली में एफबीआई की एक पुरानी कार्रवाई का जिक्र किया. इसी दौरान ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया के अंडरगारमेंट्स की भी बात साझा कर दी.

Donald Trump Wife Melania Trump Undergarment: अमेरिकी राजनीति में अपने बेबाक और अनोखे बयानों के लिए मशहूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह बनी नॉर्थ कैरोलाइना में हुई उनकी एक चुनावी रैली, जहां आर्थिक मुद्दों पर बोलते-बोलते उन्होंने एफबीआई की एक पुरानी कार्रवाई का जिक्र किया. इसी दौरान अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप को लेकर ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने समर्थकों को हैरान भी किया और हंसा भी दिया. उन्होंने मजाकिया लहजे में बताया कि मेलानिया के कपड़े और अंडरगारमेंट्स बेहद सलीके से मोड़े हुए होते हैं और इतने परफेक्ट दिखते हैं कि लगता है जैसे उन्हें स्टीम किया गया हो.

शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलाइना में आयोजित रैली में ट्रंप का भाषण शुरुआत में महंगाई और दवाओं की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों पर केंद्रित था. लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने बात को 2022 में उनके फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर हुई एफबीआई की तलाशी की ओर मोड़ दिया. इस दौरान उन्होंने एक निजी अनुभव साझा किया, जिस पर रैली में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे. एफबीआई रेड को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि संघीय एजेंट उनकी पत्नी मेलानिया की अलमारी और दराजों तक पहुंच गए थे. 

तलाशी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, “वे मेरी पत्नी की अलमारी तक चले गए… उन्होंने उसकी दराजें भी देखीं.” इस दौरान ट्रंप ने इशारा भी किया कि कैसे संघीय एजेंटों ने उनके आवास की तलाशी ली थी. इसके बाद उन्होंने मेलानिया के सामान के बारे में बात करते हुए कहा, “उसके अंडरगारमेंट्स, जिन्हें कभी-कभी पैंटी कहा जाता है, बिल्कुल परफेक्ट तरीके से मोड़े हुए और लिपटे रहते हैं. वे इतने परफेक्ट होते हैं.” ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में जोड़ा, “मुझे लगता है कि वह उन्हें स्टीम भी करती है.”

किस शिकायत पर हुई थी रेड

दरअसल ट्रंप की कोई भी बयानबाजी बिना संदर्भ के नहीं होती. उन्होंने ये बयान एफबीआई की उस कार्रवाई की आलोचना के संदर्भ में आए, जो नेशनल आर्काइव्स एंड रिकॉर्ड्स एडमिनिस्ट्रेशन की शिकायत के बाद की गई थी. एजेंसी ने आशंका जताई थी कि राष्ट्रपति पद से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने के बाद मार-ए-लागो ले जाए गए थे.

इसके बाद एफबीआई ने जांच के तहत यह तलाशी ली थी कि कहीं गोपनीय दस्तावेजों को गलत तरीके से तो नहीं रखा गया या उन्हें जानबूझकर रोका गया. जांच के दौरान न्याय में बाधा डालने और जासूसी अधिनियम के तहत संवेदनशील रिकॉर्ड संभालने से जुड़े संभावित उल्लंघनों की भी पड़ताल की जा रही थी. इस कार्रवाई के दौरान 11 सेट वर्गीकृत दस्तावेज बरामद हुए थे, जिनमें से कुछ पर ‘टॉप सीक्रेट’ की मुहर लगी थी. ऐसे दस्तावेजों को आमतौर पर केवल सुरक्षित सरकारी ठिकानों पर रखने की अनुमति होती है.

हालांकि ट्रंप लगातार इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं. जून 2023 में गोपनीय दस्तावेजों के कथित गलत इस्तेमाल के मामले में उन पर औपचारिक आरोप लगाए गए थे, जिन पर उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. बाद में इस मामले में कुछ अतिरिक्त आरोप भी जुड़े, लेकिन अंततः जुलाई 2024 में केस को समाप्त कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:-

अचानक करियर डिप्लोमैट्स पर गिरी गाज, डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों 30 देशों के राजदूतों को पद से हटाया?

Bangladesh: हिंदू युवक को भीड़ ने फैक्ट्री से घसीटा, वीडियो में हुआ खुलासा, दीपू को बचाने में क्यों नाकाम रही पुलिस; बताई ये लाचारी

आसिम मुनीर को मिला सऊदी अरब का विशेष सम्मान, पवित्र मस्जिदों के संरक्षक ने दिया मेडल ऑफ एक्सीलेंट क्लास, ये है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >