भारत-पाक सहित 8 युद्ध नोबेल के लिए नहीं रुकवाए, बल्कि… डोनाल्ड ट्रंप का नया शिगूफा, अफगान-पाक वार पर कही ये बात

Donald Trump India Pakistan War: डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पश्चिम एशिया के दौरे पर निकलते समय पत्रकारों से कहा कि उन्होंने दुनिया भर में कई युद्ध समाप्त कराए हैं, जिनमें भारत-पाकिस्तान विवाद भी शामिल है. उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा कि वह युद्ध सुलझाने में माहिर हैं.

Donald Trump India Pakistan War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर यह दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध उनकी वजह से रुका. ट्रंप ने कहा कि आर्थिक उपायों, खासकर टैरिफ जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर कई पुराने और लंबे समय से चले आ रहे वैश्विक विवादों को सुलझाया है. उन्होंने ने कहा कि गाजा संघर्षविराम उनकी आठवीं समाप्त की गई जंग होगी. ट्रंप ने कहा कि हालांकि ये सब उन्होंने नोबेल पुरस्कार के लिए नहीं बल्कि मानवता को बचाने के लिए किया. ट्रंप दुनिया भर में युद्ध रुकवाने का दावा इतनी बार कर चुके हैं कि शायद अब उसकी गिनती भी नहीं की जा सकता. डोनाल्ड ट्रंप गाजा संघर्ष विराम और इजरायली बंधकों की रिहाई समझौते को औपचारिक रूप देने के लिए मध्य पूर्व की यात्रा पर निकल रहे हैं. वहां वह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ गाजा शांति सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे.

ट्रंप ने रविवार को पश्चिम एशिया के दौरे पर निकलते समय पत्रकारों से कहा कि उन्होंने दुनिया भर में कई युद्ध समाप्त कराए हैं, जिनमें भारत-पाकिस्तान विवाद भी शामिल है. उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा कि वह युद्ध सुलझाने में माहिर हैं. ट्रंप ने कहा, “यह मेरा आठवां युद्ध होगा जिसे मैंने खत्म किया है. मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब युद्ध चल रहा है. मैंने कहा, मैं लौटकर उसे भी सुलझा दूंगा. क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूं.” 

‘नोबेल पुरस्कार के लिए नहीं किया’- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, “भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचिए. उन लड़ाइयों के बारे में सोचिए जो कई सालों से चल रहे थे. ये वे युद्ध हैं जो 31, 32 या 37 साल से चल रहे थे, जिनमें लाखों लोग मारे गए और मैंने उनमें से ज्यादातर को एक दिन के भीतर सुलझा दिया. यह काफी अच्छा है…” ट्रंप ने आगे कहा कि यह सब उन्होंने किसी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नहीं किया, बल्कि लाखों जिंदगियां बचाने के लिए किया. उन्होंने कहा, “यह एक सम्मान की बात है. मैंने लाखों लोगों की जान बचाई. नोबेल समिति के लिए न्याय की दृष्टि से कहूं तो यह 2024 के लिए तय किया गया था, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि 2025 में जो काम हुए हैं, वे भी उतने ही महान हैं. लेकिन मैंने यह सब किसी पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए किया.”

भारत पाकिस्तान युद्ध टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कुछ युद्ध आर्थिक दबाव और व्यापारिक शुल्कों के जरिए खत्म किए. ट्रंप ने कहा, “मैंने कुछ युद्ध सिर्फ टैरिफ लगाकर सुलझाए. उदाहरण के लिए, भारत और पाकिस्तान के बीच, मैंने कहा कि अगर तुम लोग युद्ध करना चाहते हो और तुम्हारे पास परमाणु हथियार हैं, तो मैं तुम दोनों पर 100, 150 या 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा. मैंने कहा कि मैं टैरिफ लगा रहा हूं और वह मामला 24 घंटे में सुलझ गया. अगर टैरिफ नहीं होता, तो यह युद्ध कभी खत्म नहीं होता.” हालांकि, भारत ने बार-बार अमेरिका के किसी भी दखल को खारिज किया है और साफ कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्षविराम सीधे सैन्य वार्ताओं के जरिए हुआ न कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से.

भारत सरकार ने पूरी तरह किया इनकार

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए. 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधे संवाद के बाद संघर्षविराम की घोषणा की गई. भारत का कहना है कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद घोषित संघर्षविराम का अमेरिका से कोई संबंध नहीं था. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि ट्रेड या टैरिफ से जुड़ी कोई बातचीत इस सैन्य अभियान से नहीं जुड़ी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा था कि भारत ने यह फैसला किसी देश के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी रणनीतिक और सैन्य प्राथमिकताओं के आधार पर लिया. 

ये भी पढ़ें:

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गांजा पिया तब तालिबान… मलाला युसुफजई का हैरतअंगेज खुलासा

नेपाल की जेल से भागे 540 भारतीय कैदी लापता, Gen-Z प्रदर्शनों के बाद हुए थे फरार, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

‘मेरे सिर में गोलियां लग रही हैं…’, दो साल बाद हमास हमले से बचा प्रेमी जिंदा जला, जलती कार में मिली लाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >