Donald Trump News: 'मुझे कुछ हुआ तो ईरान का नामो-निशान मिट जाएगा', डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया ऑर्डर

Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की धमकी दे डाली है.

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए. ट्रंप ने शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिया है. ट्रंप ने कहा- “मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान कुछ भी करता है, तो उसे तबाह कर दिया जाए, जिसके बाद कुछ भी नहीं बचेगा.”

ईरान पर ट्रंप की हत्या करने की साजिश रचने लगा था आरोप

अमेरिका के न्याय विभाग ने नवंबर में आरोप लगाए थे कि राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ईरान ने ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी जिसे नाकाम कर दिया गया. विभाग ने आरोप लगाया था कि ईरानी अधिकारियों ने सितंबर में फरहाद शकेरी (51) नामक शख्स को ट्रंप पर नजर रखने और उनकी हत्या करने का निर्देश दिया था. शकेरी अब भी ईरान में है.

यह भी पढ़ें: Trade war : चीन ने अमेरिका पर तरेरी लाल आंखें, 15% तक टैरिफ लगाकर डोनाल्ड ट्रंप को दिया जवाब

गाजा पट्टी पर कैप्चर करना चाहते हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने इस बीच एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने गाजा पट्टी पर अमेरिका के ‘स्वामित्व’ और फलस्तीनियों के लिए गाजा पट्टी से बाहर नई बस्तियां बनाने का सुझाव दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि युद्धग्रस्त क्षेत्र का पश्चिम एशिया के तट के रूप में पुनर्विकास किया जा सके. हालांकि ट्रंप के सुझाव को समर्थकों और विरोधियों ने खारिज कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >