Trump On Israel Iran War: क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप बोले- कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने वाला हूं

Trump On Israel Iran War: इजराइल के साथ जारी जंग के बीच ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा मंडराने लगा है. जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में इसका जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि वो क्या करने वाले हैं.

Trump On Israel Iran War: ईरान पर हमला करने के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “क्या आप सचमुच सोचते हैं कि मैं इसका जवाब दूंगा? मैं ऐसा कर सकता हूं, मैं ऐसा नहीं भी कर सकता, कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने जा रहा हूं.” डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान से अब बातचीत नहीं हो सकती है. उन्होंने अगले हफ्ते कुछ बड़ा होने के संकेत दिए. ट्रंप ने कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि ईरान में बहुत सारी परेशानियां हैं और वे बातचीत करना चाहते हैं. उन्होंने 2 सप्ताह पहले मुझसे बातचीत क्यों नहीं की?”

ट्रंप ने फिर कहा: ‘मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया’

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से फोन पर बातचीत करने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया है. ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में मोदी को एक शानदार व्यक्ति बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होगा.

ट्रंप ने कहा – आइ लव पाकिस्तान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा, “मैंने युद्ध रुकवाया है… मैं पाकिस्तान को पसंद करता हूं. मुझे लगता है कि मोदी एक शानदार इंसान हैं. मैंने कल रात उनसे बात की. हम भारत के मोदी के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं, लेकिन मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध रुकवा दिया है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >