ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, मादुरो को अरेस्ट करने के बाद क्या है उनका इरादा?

Donald Trump Acting President of Venezuela: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति दर्शाने वाली एक फोटो शेयर की है. विकीपीडिया पर दिखने वाले फॉर्मेट की तरह इस इमेज के नीचे लिखा है एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला. उसके नीचे लिखा है जनवरी 2026 से मौजूद.

Donald Trump Acting President of Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर खुद को “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” बताते हुए एक बार फिर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक डिजिटल रूप से एडिट की गई तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका आधिकारिक पोर्ट्रेट दिखाया गया है. इस तस्वीर को विकिपीडिया के ऑफिशियल पेज के फॉर्मेट में पेश किया गया है, जिसके नीचे लिखा है, “Acting President of Venezuela.” यह बयान ऐसे समय आया है, जब दो दिन पहले ही ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर वेनेजुएला के तेल राजस्व पर अमेरिका का नियंत्रण मजबूत किया था. इस आदेश के तहत अमेरिका में रखे वेनेजुएला के तेल फंड्स को सुरक्षित किया गया है, ताकि उनका इस्तेमाल अमेरिकी विदेश नीति के अनुरूप किया जा सके.

3 जनवरी 2026 को अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक सैन्य कार्रवाई के बाद हिरासत में लिया था. मादुरो पर अमेरिका में ड्रग्स तस्करी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और अब उनके खिलाफ अमेरिकी अदालतों में मुकदमा चलाया जा रहा है. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला की कमान अब अमेरिका के हाथ में होगी और अब उन्होंने खुद को उसका कार्यवाहक राष्ट्रपति बता दिया है.

हालांकि, वेनेजुएला में अंतरिम नेतृत्व का गठन देश के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस और संवैधानिक उत्तराधिकार प्रक्रिया के तहत किया गया है. डेल्सी रोड्रिगेज को नेशनल पार्लियामेंट के अध्यक्ष और उनके भाई जॉर्ज रोड्रिगेज ने उनको शपथ दिलाई थी. बावजूद इसके, ट्रंप ने देश की संप्रभुता को नजरअंदाज करते हुए खुद को ऐक्टिंग प्रेसिडेंट होने का दावा कर दिया है.

मादुरो पर नार्को-आतंकवाद का लगा है आरोप

अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला पर हमला कर राजधानी काराकास से राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान अमेरिका वेनेजुएला को “चलाएगा”, ताकि तेल का प्रवाह दोबारा शुरू हो सके. अमेरिका ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाकर उन पर नार्को-आतंकवाद के आरोप लगाए थे. ट्रंप का कहना है कि सत्ता का सुरक्षित हस्तांतरण होने तक अमेरिका वेनेजुएला का प्रशासन संभालेगा.

ट्रंप के कार्यकारी आदेश में क्या है?

4 जनवरी को ट्रंप ने यह भी कहा था कि अब वेनेजुएला की जिम्मेदारी अमेरिका के पास है. हालांकि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया था कि अमेरिका का वेनेजुएला पर सीधे शासन करने का इरादा नहीं है, लेकिन ट्रंप के हालिया बयानों से यह साफ होता है कि जब तक उनके रणनीतिक और कारोबारी हित पूरे नहीं होते, अमेरिका की पकड़ वेनेजुएला पर बनी रह सकती है.

वहीं ट्रंप के कार्यकारी आदेश के तहत राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया और अमेरिका में रखे गए वेनेजुएला के तेल राजस्व को सुरक्षित किया गया. व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के मुताबिक, यह आदेश लेनदारों को इन फंड्स तक पहुँचने से रोकता है और कर्ज या कानूनी दावों के निपटारे के लिए इनकी जब्ती पर भी रोक लगाता है. प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य इस धन को सुरक्षित रखना है ताकि इसे अमेरिकी विदेश नीति की प्राथमिकताओं के अनुरूप इस्तेमाल किया जा सके.

आदेश में कहा गया है कि विदेशी सरकारी जमा कोषों में रखे गए वेनेजुएला के तेल से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल वेनेजुएला में “शांति, समृद्धि और स्थिरता” के समर्थन के लिए किया जाना चाहिए. इस आदेश पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए गए. एक्सॉन मोबिल और कोनोकोफिलिप्स सहित कई कंपनियों के वेनेजुएला पर लंबे समय से दावे हैं. करीब दो दशक पहले उनकी संपत्तियों के राष्ट्रीयकरण के बाद से वे अब भी अरबों डॉलर की राशि पाने की हकदार हैं.

वेनेजुएला की स्थिति अच्छी तरह आगे बढ़ रही है- ट्रंप

रविवार को पहले ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ बातचीत सकारात्मक रही है. वेनेजुएला की स्थिति पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि देश में हालात सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और वॉशिंगटन वहां के नेतृत्व के साथ मिलकर काम कर रहा है. वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि बातचीत रचनात्मक रही. उन्होंने बताया, “वह काफी अच्छी रहीं. उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम 5 करोड़ बैरल तेल ले सकते हैं. मैंने कहा हां, हम ले सकते हैं. इसकी कीमत 4.2 अरब डॉलर है और यह अभी अमेरिका के लिए रवाना हो चुका है.”

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका के लॉस एंजेल्स में चल रही थी ईरान विरोधी रैली, हजारों की भीड़ में घुस गया ट्रक, 2 लोगों को कुचला

उस देश में मादुरो को पकड़े जाने का जश्न मना रहे 60 लोग गिरफ्तार, जहां पति राष्ट्रपति तो पत्नी उपराष्ट्रपति, दोनों मादुरो के कट्टर दोस्त

ईरान के विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 500 के पार, तेहरान की अमेरिका-इजरायल को धमकी, क्या तैयारी कर रहे ट्रंप-नेतन्याहू?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >