Donald Trump Attacks India: ट्रंप का भारत पर हमला, रूस को बढ़ावा देने का आरोप, भारी टैरिफ ठोकने की दी धमकी

Donald Trump Attacks India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने भारी ट्रैरिफ लगाने की धमकी भी दी है. साथ ही ट्रंप ने भारत पर रूस को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है.

Donald Trump Attacks India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस को बढ़ावा देने और रूसी तेल को मुनाफे में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में भारी वृद्धि करूंगा.” “भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है.”

भारत को कोई परवाह नहीं, यूक्रेन में कितने लोग मर रहे हैं : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूसी युद्ध मशीन कितने लोगों को मार रही है. इस वजह से, मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में भारी वृद्धि करूंगा.”

ये भी पढ़ें

रूस से तेल खरीद पर ट्रंप आगबबूला! भारत को दी 100% टैरिफ की चेतावनी

PM Modi Attacked Trump: ‘दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा भारत,’ डेड इकोनॉमी पर मोदी का प्रहार

Dead Economy: ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, संबित पात्रा ने दिया करारा जवाब

ट्रंप के सहयोगी ने भारत पर लगाया यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सहयोगी ने भारत पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह खुद को दुनिया में अमेरिका के सबसे करीबी दोस्तों में से एक बताता है, लेकिन हम पर भारी शुल्क लगाता है. आव्रजन नीतियों पर धोखा देता है और रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध का वित्तपोषण कर रहा है. ‘व्हाइट हाउस’ के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ के साथ बातचीत में कहा कि ट्रंप ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि ‘‘ भारत का रूस से तेल खरीदकर इस (यूक्रेन के खिलाफ) युद्ध का वित्तपोषण जारी रखना स्वीकार्य नहीं है.’’

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा की

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है. इसके अलावा ट्रंप ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >