जो बाइडेन के ’ऑटोपेन’ से दिए गए सभी ऑर्डर रद्द, झूठी गवाही की भी होगी जांच; डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषणा

Donald Trump announced Joe Biden autopen orders terminated: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन के द्वारा दिए गए सभी एग्जीक्यूटिव आदेशों को रद्द करने का ऑर्डर दिया है, जो ऑटोपेन का इस्तेमाल करके दिए गए थे. उन्होंने जो बाइडेन की ऑटोपेन का इस्तेमाल को लेकर लगातार आलोचना की थी. ट्रंप ने बाइडेन की उम्र को निशाना बनाते हुए, उन्हें काम करने में असमर्थ बताया था.

Donald Trump announced Joe Biden autopen orders terminated: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि जो बाइडेन प्रशासन के दौरान पारित और ऑटोपेन से हस्ताक्षरित सभी कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि बाइडेन के सभी आदेश ऑटोपेन से किए गए थे. ट्रंप नियमित रूप से बाइडेन की ऑटोपेन के उपयोग को लेकर आलोचना करते रहे हैं, हालाँकि कई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भी ऑटोपेन का उपयोग किया है. ट्रंप स्वयं भी अपने पहले कार्यकाल में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए ऑटोपेन का उपयोग कर चुके हैं. ऑटोपेन ऐसी मशीन है, जो सिग्नेचर की कॉपी तैयार करती है. यह असली स्याही का उपयोग कर हस्ताक्षर का नकल करती है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया- स्लीपी जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन से साइन किया गया कोई भी दस्तावेज, जो लगभग 92% थे, अब रद्द किया जाता है और उसका कोई प्रभाव या वैधता नहीं है. ट्रंप के अनुसार, ऑटोपेन के उपयोग की तब तक अनुमति नहीं है, जब तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा इसकी स्पष्ट मंजूरी न दी गई हो. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बाइडेन के सहयोगियों ने उनसे राष्ट्रपति पद छीन लिया था.

ट्रंप ने आगे कहा- मैं उन सभी कार्यकारी आदेशों और अन्य दस्तावेजों को रद्द कर रहा हूं जिन पर सीधे क्रूक्ड जो बाइडेन के हस्ताक्षर नहीं हैं, क्योंकि ऑटोपेन चलाने वाले लोगों ने यह काम अवैध रूप से किया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाइडेन दावा करते हैं कि वह ऑटोपेन प्रक्रिया में शामिल थे, तो उन पर शपथभंग (perjury) यानी झूठी गवाही के आरोप लग सकते हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि बाइडेन के इर्द गिर्द रहने वाले कट्टर वामपंथियों ने ओवल ऑफिस में उनसे पद छीन लिया था. इसलिए बाइडेन द्वारा सभी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को रद्द कर रहा हूं.

ऑटोपेन को लेकर आलोचना

ट्रंप ने ऑटोपेन के मुद्दे को बाइडेन के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया है. उनका मानना है कि बाइडेन अपने कार्यकाल में फैसले खुद नहीं ले रहे थे. अक्टूबर में, रिपब्लिकन-नेतृत्व वाली हाउस ओवरसाइट कमेटी ने ऑटोपेन वाले मामले की जांच की थी. उसने अपनी रिपोर्ट में था कि ऑटोपेन से साइन किए गए आदेश अवैध थे और न्याय विभाग (DOJ) से समीक्षा की मांग की गई. सितंबर में, जब ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’ का अनावरण किया था, तो वहाँ भी जो बाइडेन के पोर्ट्रेट की जगह एक ऑटोपेन की तस्वीर लगी हुई थी. यहां तक कि बुधवार को जब ट्रंप ने थैंक्सगिविंग पर दो टर्की को राष्ट्रपति क्षमादान दिया, तब भी उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बाइडेन द्वारा दिए गए क्षमादान अवैध थे क्योंकि वे भी ऑटोपेन से साइन किए गए थे.

वाशिंगटन डीसी हमले के बाद ऐक्शन में ट्रंप

ट्रंप का यह निर्णय वाशिंगटन डीसी में हुए हमले के बाद आया है. अमेरिका की राजधानी में राष्ट्रपति आवास- व्हाइट हाउस के पास एक अफगान नागिरक के द्वारा हमला किया गया था, जिसमें दो नेशनल गार्ड गंभीर रूप से घायल हुए थे. इनमे से एक 20 वर्षीय महिला गार्ड की मृत्यु हो गई है, जबकि एक अपना जीवन बचाने के लिए अस्पताल में भर्ती है. ट्रंप ने इस घटना के तुरंत बाद अफगानिस्तान के सभी वीजा कैंसल कर दिए. जबकि 19 देशों के वीजा पर कड़ी निगरानी के आदेश दिए थे. वहीं शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वे थर्ड वर्ल्ड से अमेरिका में होने वाले सभी माइग्रेशन को रोक देंगे, ताकि अवैध एंट्री को पूरी तरह समाप्त कर सकें. 

ये भी पढ़ें:-

Hong Kong Fire: क्या हांगकांग की बिल्डिंगों में आग सिगरेट से लगी? तबाही से पहले का वीडियो में नया खुलासा

इजरायल में हो रहा धर्मांतरण, एक साल में 3532 लोग बने यहूदी, इन देशों से आए

अमेरिका से लेकर यूरोप और रूस तक हो रही उसकी खोज, जिसने लीक की इतनी सीक्रेट चैट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >