डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर मुहर, खामेनेई इज डेड, ईरान की सरकारी मीडिया ने किया कन्फर्म

Khamenei Dead : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि हवाई हमलों के बाद ईरान एक निर्णायक मोड़ पर है. उन्होंने ईरानी नागरिकों से अपने देश को फिर से अपने कब्जे में लेने की अपील की. पढ़ें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर ट्रंप ने क्या कहा.

Khamenei Dead : खामेनेई की मौत हो चुकी है. ईरान की सरकारी मीडिया ने एक्स पर यह जानकारी दी. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. इसे उन्होंने इतिहास के सबसे बड़े अवसर के रूप में बताया. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यक होने पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी.

ट्रंप के दावे के बाद ईरान की सरकारी मीडिया ने कन्फर्म किया कि खामेनेई मारे गए हैं. यह कन्फर्मेशन डोनाल्ड ट्रंप के खामेनेई की मौत की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है. सरकारी मीडिया ने बताया कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि खामेनेई इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक था. वह अब मर चुका है. उन्होंने कहा कि यह ईरान के लोगों के लिए न्याय है. उन अमेरिकियों और अन्य लोगों के लिए भी ये न्याय है जो खामेनेई के शासन में नुकसान झेल चुके थे.

कई और बड़े नेता भी मारे गए : ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता हमारे खुफिया तंत्र और बेहद आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए. उन्होंने दावा किया कि यह ऑपरेशन इजरायल के साथ मिलकर किया गया. ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके साथ कई और बड़े नेता भी मारे गए. उनके पास बचने का कोई मौका नहीं था.

यह भी पढ़ें : खामेनेई जिंदा हैं या हो चुकी है मौत? नेतन्याहू ने मारे जाने का किया दावा, ईरान ने कहा- जीवित हैं सुप्रीम लीडर

सैन्य दबाव जारी रहेगा ईरान पर

ट्रंप ने कहा कि यह समय ऐतिहासिक है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड और सुरक्षा बलों के कुछ लोग ‘इम्युनिटी’ चाहते हैं. अब वे इम्युनिटी ले सकते हैं, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी. राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि सैन्य दबाव जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि भारी और बिल्कुल सटीक बमबारी तब तक चलती रहेगी, जब तक जरूरी होगा. ट्रंप के मुताबिक, इसका मकसद पूरे मध्य पूर्व और दुनिया में शांति कायम करना है. 

बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. नेतन्याहू ने टीवी पर संबोधन में बताया कि हमलों के दौरान खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया. ऐसे संकेत मिल रहे हैं, जिनसे लगता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >