ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, UAE पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, कुवैत-कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ हमला, एयरस्पेस बंद

Iran Israel US Strike: मिडिल इस्ट के हालात इस समय बेहद खराब हो गए हैं. अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊपर ताबड़तोड़ हमला किया, तो ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर और कुवैत सहित कई देशों में मिसाइल से हमला किया है. खराब होते हालात को देखते हुए यूएई और कतर ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.

Iran Israel US Strike: ईरान ने अपने ऊपर हुए अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने सबसे पहले इजराइल को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी. उसके बाद कुवैत और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

UAE पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज UAE पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ. जिसका UAE के एयर डिफेंस ने बहुत अच्छे से सामना किया. कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया. ईरानी हमले से दुबई के जुमेराह क्षेत्र में आग लग गई. जिसमें चार लोग घायल हो गए. दुबई मीडिया के हवाले से खबर है कि आग पर काबू पा लिया गया है.

UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नष्ट

यूनाइटेड अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर को रोककर नष्ट कर दिया है. किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि UAE एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को रोक लिया, और अबू धाबी और दुबई के कई इलाकों में मलबा गिरा है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मंत्रालय ने जनता से UAE में आधिकारिक सोर्स से जानकारी लेने और अफवाहें या बिना वेरिफाई की गई जानकारी फैलाने से बचने का भी आग्रह किया.

ईरान ने कहा- दुश्मन जब तक पूरी तरह हार नहीं जाता तब तक जारी रहेगा हमला

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने ईरानी मिसाइलों से इजराइली और US बेस पर हमला किया है. उसका जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक उसका दुश्मन पूरी तरह से हार नहीं जाता. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा कि इस इलाके में सभी US बेस, रिसोर्स और इंटरेस्ट को सही टारगेट माना जाता है.

अबू धाबी में कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई

रॉयटर्स के अनुसार अबू धाबी के कुछ हिस्सों में कई तेज धमाके सुने गए. एक चश्मदीद के बताया, उसने एक के बाद एक पांच धमाके सुने. अल धाफरा और बातीन इलाकों में तेज धमाके सुने गए.

दोहा में धमाकों की आवाज सुनी गई

रॉयटर्स के अनुसार कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के टारगेट में सभी US मिलिट्री बेस हैं.

कतर ने एयर ट्रैफिक कुछ समय के लिए रोका

कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने बढ़ती क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच कतर में सभी एयर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की है. एयरस्पेस बंद होने की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की गई है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइंस और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए ऑफिशियल चैनल देखें और एविएशन अधिकारियों द्वारा जारी किए गए किसी भी निर्देश का पालन करें.

UAE ने एयरस्पेस कुछ समय के लिए किया बंद

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने UAE के एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की है. यह फैसला इलाके की सुरक्षा, फ्लाइट्स और एयरक्रू की सुरक्षा पक्की करना. UAE के इलाके की सुरक्षा करना है.

इजराइल डिफेंस फोर्सेज का बयान – ईरानी शासन को खत्म करने के लिए IDF और US ने चलाया ऑपरेशन

इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने बताया- IDF और U.S. आर्म्ड फोर्सेज़ ने ईरानी आतंकवादी शासन को पूरी तरह से खत्म करने. इजराइल के अस्तित्व के खतरों को दूर करने के लिए एक बड़ा और जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है. इजराइली एयर फ़ोर्स ने ट्वीट कर बताया- ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें: US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना

अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…

अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >