ट्रंप की हत्या की साजिश हो रही थी? पुलिस ने वेस्ट वर्जीनिया की महिला मॉर्गन मॉरो को किया गिरफ्तार

Donald Trump Assassination Plot: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित हत्या की साजिश में एक महिला मॉर्गन एल. मॉरो को गिरफ्तार किया गया. वह वेस्ट वर्जीनिया की रहने वाली है. उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें जांच अधिकारियों ने ट्रंप पर हमले का अंदेशा माना.

Donald Trump Assassination Plot: वेस्ट वर्जीनिया के रिप्ले शहर में एक 39 वर्षीय महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि उसने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने की कोशिश की. इसके लिए लोगों को साथ जोड़ने का प्रयास किया. जैक्सन काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल इस योजना के लिए लोगों को जोड़ने के लिए किया. पुलिस ने आरोपी की पहचान 39 वर्षीय मॉर्गन एल. मॉरो के रूप में की है. 

अधिकारियों का कहना है कि उसने इंटरनेट पोस्ट के जरिए “व्यक्तियों को ट्रंप का पीछा करने और उन्हें assassinate (हत्या) करने” के लिए भर्ती करने का आरोप है. यानी उसने लोगों को ट्रंप पर नजर रखने और उनकी हत्या करने के लिए उकसाने की कोशिश की. उस पर “आतंकवादी धमकी” (टेररिस्टिक थ्रेट) से जुड़ा एक आपराधिक आरोप लगाया गया है. फिलहाल उसे साउथ सेंट्रल रीजनल जेल में रखा गया है.

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई जांच

अधिकारियों के मुताबिक, 25 जनवरी 2026 को उन्हें एक संदिग्ध हिंसक धमकी की सूचना मिली थी. यह धमकी किसी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ मानी जा रही थी. DC News Now की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि यह संदेश एक पब्लिक TikTok अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जो कथित रूप से मॉरो का था.

शिकायत के मुताबिक, TikTok पोस्ट में यह वाक्य लिखा था, ‘Surely a sn!per [sniper] with a terminal illness can’t be a big ask out of 343 million (अमेरिका की बड़ी आबादी में से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे स्नाइपर के लिए यह काम कोई बड़ी बात नहीं).’ अधिकारियों ने पोस्ट के कंटेंट, संदर्भ और शब्दों का रिव्यू किया. उन्होंने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या को बढ़ावा देने और उकसाने वाला संदेश माना. 

शिकायत में अधिकारियों ने कहा कि मॉरो ने यह जरूर कहा कि वह खुद किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना नहीं बना रही थी. फिर भी, ऐसे बयान दूसरों को हिंसक कदम उठाने के लिए प्रेरित या उकसा सकते हैं, इसलिए उन्हें गंभीरता से लिया जाता है.

घर से हिरासत में लिया गया

शिकायत के अनुसार, जैक्सन काउंटी डिप्टी, काउंटी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशंस और रैवेंसवुड पुलिस विभाग की टीम मॉरो के घर पहुंची. वहां से उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए शेरिफ कार्यालय ले जाया गया. मिरांडा अधिकार पढ़कर सुनाए जाने के बाद मॉरो ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि TikTok पर पोस्ट उसी ने किया था. उसने यह भी माना कि यह संदेश राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ एक धमकी के रूप में लिखा गया था. हालांकि, उसने अपने निजी कारणों का खुलासा नहीं किया.

शेरिफ आर.एच. मेलिंजर ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि एक गंभीर आपराधिक मामले की जांच के तहत की गई है. उनके अनुसार, जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले जो चिंता पैदा करने वाले थे. शिकायत के अनुसार, मॉरो ने अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रपति को नुकसान पहुंचाने की उसकी ‘व्यक्तिगत वजहें’ थीं, लेकिन उन वजहों का खुलासा नहीं किया गया. शेरिफ विभाग ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा कि जांच अभी जारी है. अधिकारियों ने कहा है कि आगे और जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

कौन है मॉर्गन मॉरो?

सोशल मीडिया पर Libs of TikTok द्वारा शेयर की गई कुछ पोस्ट्स के मुताबिक, मॉरो जैक्सन काउंटी पब्लिक लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन के तौर पर काम करती हैं. Libs of TikTok ने मॉरो के फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऑनलाइन साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स में उनके प्रोफाइल पर ग्राहक सेवा में अनुभव और लंबे समय तक पूर्णकालिक माँ रहने का जिक्र था. उनकी पढ़ाई मैरीएटा हाई स्कूल से बताई गई है. मॉरो की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद जैक्सन काउंटी पब्लिक लाइब्रेरी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह उनकी कर्मचारी थी. लाइब्रेरी प्रशासन ने कहा कि वे इस मामले की आंतरिक समीक्षा कर रहे हैं. 

अमेरिका में लोगों में नाराजगी क्यों है?

मॉरो की गिरफ्तारी मिनियापोलिस में 37 वर्षीय नर्स एलेक्स प्रेटी की हत्या के कुछ ही घंटे बाद हुई. प्रेटी की फेडरल एजेंट (ICE) द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये इस महीने मिनियापोलिस में इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा किसी नागरिक की दूसरी हत्या थी. इससे पहले रेने गुड नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा ICE अधिकारी लोगों को पकड़ने के लिए बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी अमेरिका में काफी आलोचना हो रही है. मिनिसोटा में तो लोगों ने इसके खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन भी किया है. 

ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट पहुंचा US एयरक्राफ्ट कैरियर, ईरान तनाव के बीच अमेरिका ने तैनात किए 3 युद्धपोत, क्या होगी जंग?

ये भी पढ़ें:- चीनी सेना का टॉप जनरल बेच रहा था देश का न्यूक्लियर प्लान! जिनपिंग ने हटाया, क्या तख्तापलट की थी साजिश? ट्रंप का क्या रोल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >