जापान में भारी बाढ़ से मची तबाही, इतने लोगों की गयी जान

लगातार बारिश के कारण जापान का दक्षिणी इलाका बाढ़ से जूझ रहा है, इससे तकरीबन 60 लोगों की जान चली गयी है

लगातार बारिश के कारण जापान का दक्षिणी इलाका बाढ़ से जूझ रहा है और अब बुधवार से उत्तरपूर्वी जापान में भी भारी बारिश शुरू हो गई. इससे यहां नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. मकानों तथा सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है. पिछले कई दिनों में बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं. बुधवार सुबह तक मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.

एनएचके टेलीविजन में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया. मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है. तकायामा शहर में कई घर मिट्टी धंसने से तबाह हो गए. यहां पेड़ उखड़ गए मलबा बिखरा हुआ है. यहां रहने वालों के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है.

देश भर में लगभग 36 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है और आश्रय लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. भारी बारिश से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 58 पर पहुंच गया. इनमें से ज्यादातर लोग सर्वाधिक प्रभावित कुमामेटो प्रांत के हैं.

Posted By : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >