Coronavirus Outbreak: कोरोना से चीन में हाहाकार, शव से पटा शमशान घाट, मौत के आंकड़े छुपा रहा 'ड्रैगन'

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल के दिनों में चीन में कोरोना से 54 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चीन से कई डराने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं.

चीन में कोरोना की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. दूसरी ओर शी जिनपिंग सरकार मौत के आंकड़े छुपाने में जुट गयी है. जबकि शमशान घट शव से भर गये हैं. अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.

चीन में लाखों लोग कोरोना संक्रमित

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल के दिनों में चीन में कोरोना से 54 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चीन से कई डराने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं. जिसमें अस्पताल में फर्श पर बैठे मरीज और इलाज के दौरान बेहोश होते डॉक्टरों को साफ देखा जा सकता है.

मौत के आंकड़े छुपा रहा ड्रैगन

एक ओर कोरोना ने चीन में हाहाकार मचा रखा है, तो दूसरी ओर ड्रैगन मौत के आंकड़े छुपान में जुटा है. चीन ने जो सरकारी आंकड़े पेश किये हैं, काफी चौकाने वाले हैं. वहां के स्वास्थ्य विभाग ने जो डेटा पेश किये हैं, उसमें कोरोना से मरने वालों की संख्या एक भी नहीं बताया है, जबकि संक्रमितों की संख्या केवल 3 हजार के करीब बताया है.

Also Read: Corona: ‘चीन की तरह भारत में प्रभावी नहीं रहेगी कोरोना की चौथी लहर’, डॉ कांग ने बताए तीन कारण

चीन ने बताया देश में कैसे होती है कोविड-19 मृतकों की गिनती

चीन में केवल निमोनिया या सांस लेने में परेशानी से होने वाली मौतों को कोविड मृतकों के आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाता है. इस लिहाज से मृतकों की संख्या अपने आप कम हो जाती है जबकि पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. पेकिंग विश्वविद्यालय के नंबर-1 अस्पताल में संक्रामक रोग मामलों के प्रमुख वेंग ग्विकियांग ने कहा कि पहले से मौजूद बीमारियों के कारण होने वालीं मौतों को कोविड-19 मृतकों के आंकड़ों में नहीं जोड़ा जाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >