Coronavirus: चीन में शून्य-कोविड नीति के खिलाफ जमकर विरोध, लॉकडाउन हटाने की मांग, प्रदर्शन में 10 की मौत

चीन में शी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल रखा है. लोग सड़क पर उतरकर नीति का विरोध कर रहे हैं. लोगों का एक ही नारा है, लॉकडाउन हटाओ. इस बीच खबर है कि विरोध प्रदर्शन में अबतक 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

चीन में अब भी कोरोना की दहशत है. देश में कोविड-19 के रोजाना मामले रिकार्ड छू रहे हैं. शुक्रवार को 32695 नये मामले सामने आये. जिसमें 1860 बीजिंग के हैं तथा ज्यादातर में इस महामारी के लक्षण नहीं हैं. इधर शी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति का देश में विरोध भी होने लगा है. लोग सड़क पर उतर गये हैं और लॉकडाउन वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

शून्य कोविड नीति के विरोध प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत

चीन में शी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल रखा है. लोग सड़क पर उतरकर नीति का विरोध कर रहे हैं. लोगों का एक ही नारा है, लॉकडाउन हटाओ. इस बीच खबर है कि विरोध प्रदर्शन में अबतक 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Also Read: G-20 Summit: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से की मुलाकात, क्या पटरी पर आ रहे हैं बिगड़े रिश्ते

बीजिंग में बने नये कोरेंटिन सेंटर से लोगों में भय, हड़बड़ी में कर रहे जरूरी सामानों की खरीददारी

चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 पृथकवास केंद्रों एवं क्षेत्रीय अस्पतालों के निर्माण में तेजी आने से लोगों में भय का माहौल है. लोग हड़बड़ी में सुपरमार्केट से तथा ऑनलाइन मंचों पर जरूरी वस्तुओं की भारी खरीददारी करने लगे हैं. बीजिंग के कुछ जिलों में लॉकडाउन को लेकर अनिश्चितता तथा छिटपुट अपुष्ट खबरों से खाद्य पदार्थों एवं अन्य जरूरी चीजों की मांग बढ़ गयी है. पिछले कई महीनों से शहर में ऐसी स्थिति नहीं नजर आयी थी.

चीन में कोरोना को लेकर सख्ती, कई शहरों में लगाया गया लॉकडाउन

चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. शहर के ज्यादातर निवासियों को उनके परिसरों से बाहर नहीं जाने की सलाह दी गयी है. उनके परिसरों को घेरा जा रहा है. प्रवेश द्वार पर सर से पैर तक सफेद कपड़े में ढके कर्मी अनधिकृत लोगों को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं तथा यह सुनिश्चित करते हैं कि निवासी प्रवेश पाने के लिए अपने सेलफोन हेल्थ एप से स्कैन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >