Earthquake: चीन से नेपाल तक डोली धरती, खुले स्थान की ओर भागे लोग

earthquake: तिब्बत में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसके कारण लोग दहशत में हैं. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) की मानें तो सुबह 09:33 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी.

बीजिंग : तिब्बत में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसके कारण लोग दहशत में हैं. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) की मानें तो सुबह 09:33 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण चीन का हाल बेहाल है. इस बीच भूकंप के तेज झटकों ने लोगों के दिलों में भय पैदा कर दिया है. भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गये और खुले स्थान की ओर भागे.

जानकारी के अनुसार चीन के दूरवर्ती हिमालयी क्षेत्र तिब्बत में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. यह क्षेत्र नेपाल के नजदीक है. चीन भूकंप नेटवर्क्स केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 28.63 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. स्थानीय सरकार ने बताया कि माउंट एवरेस्ट के समीप तिब्बत के शिगात्से शहर की तिंगरी काउंटी में सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के कारण मकान ढहने या यातायात और संचार सेवाओं के बाधित होने की कोई खबर नहीं है.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, काउंटी सरकार ने और जानकारी जुटाने के लिए अधिकारियों को गांवों और शहरों में भेजा है. तिंगरी की सीमा नेपाल के दक्षिण हिस्से से लगती है. काउंटी के ज्यादातर इलाके माउंट एवरेस्ट नेशनल नेचर रिजर्व के हैं. भूकंप के केंद्र स्थल पर दमकल की नौ गाड़ियों को भेजा गया. 100 से अधिक दमकलकर्मियों और दर्जनों वाहनों को तैयार रहने को कहा गया है.

इस बीच, नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. काठमांडू में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी. भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 18 मिनट पर महसूस किये गये. भूकंप का केंद्र तिब्बत के क्विलिंग में था. जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पांच दिन पहले नेपाल के पश्चिमी पर्यटक शहर पोखरा में पांच तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >