Corona In China: चीन में कोरोना से भारी तबाही, अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतार, बेड के लिए मारामारी

चीन की राजधानी बीजिंग में करोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो गई है और मरीजों को अस्पताल के गलियारों में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर बैठकर ऑक्सीजन लेते देखा जा सकता है.

चीन में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि अस्पतालों में बेड की कमी हो गयी है. कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल के अंदर फर्श पर इलाज करवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

अस्पताल के गलियारों में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर बैठकर ऑक्सीजन ले रहे कोरोना मरीज

चीन की राजधानी बीजिंग में करोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो गई है और मरीजों को अस्पताल के गलियारों में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर बैठकर ऑक्सीजन लेते देखा जा सकता है.

चीन के अस्पतालों में बेड की भारी कमी, एंबुलेंस से लगातार पहुंच रहे मरीज

चीन के चुइयांग्लु अस्पताल में बृहस्पतिवार को बेहद खबरा स्थिति देखी गयी. अस्पताल नये मरीजों से भरा हुआ था. दोपहर तक अस्पताल में सभी बिस्तर भर चुके थे लेकिन एम्बुलेंसों से यहां मरीजों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी था. हालांकि अस्पताल के नर्स और चिकित्सक हमेशा मुस्तैद हैं और लगातार मरीजों का इलाज कर रहे हैं.

Also Read: कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं भारतीयों में पर्याप्त इम्युनिटी, लेकिन सतर्कता जरूरी : रणदीप गुलेरिया

चीन में शून्य कोविड नीति खत्म होने के बाद कोरोना विस्फोट

चीन के अस्पतालों में मरीजों की यह बाढ़ दरअसल करीब तीन सालों से चल रही उसकी शून्य कोविड नीति के तहत लागू पाबंदियों को हटाने के बाद आयी है. इन पाबंदियों के तहत लॉकडाउन चल रहा था, यात्राओं पर पाबंदी थी व स्कूल बंद थे. इनका अर्थव्यवस्था पर काफी दबाव था और इसके विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन के लिये भी उतरे थे.

भारत सहित कई देशों ने चीन से यात्रा पर बढ़ायी सख्ती

भारत सहित कई देशों ने चीन से यात्रा पर सख्ती बढ़ा दी है. यूरोपीय संघ ने भी अपने सदस्य देशों को चीन से आने वाले यात्रियों के लिये प्रस्थान पूर्व कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है.

यात्रियों पर सख्ती से बौखलाया चीन, दे डाली ऐसी धमकी

भारत सहित कई देशों ने चीन से यात्रा पर सख्ती बढ़ा दी है, जिससे ड्रैगन की बौखाहट बढ़ गयी है. गुस्से में चीन ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की नीतियां संघ के सभी देशों में लागू की गईं तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा.

चीन में कोरोना मामले बढ़ने से डब्ल्यूएचओ चिंतित

चीन में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उससे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी चिंतित है. महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि समूचे चीन में कोरोना वायरस के विस्फोटक प्रसार और सरकार के आंकड़ों की कमी के बीच एजेंसी चीन में लोगों के जीवन के लिए मौजूदा खतरे को लेकर चिंतित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >