Iran attacks two Ships : अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर की अवधि को बढ़ाए जाने के बाद भी ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट क्राॅस कर रहे, दो कार्गो जहाजों पर गोलीबारी की और उन्हें जब्त कर लिया है. ईरान की नेवी ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में दो कार्गो जहाजों को ज़ब्त कर लिया है और उन्हें ईरान के तट पर ले गई है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति यह उम्मीद कर रहे हैं कि बातचीत की संभावना बनी हुई है, जिसकी वजह से सीजफायर अभी जारी रहेगा.
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट किया
IRGC के नेवल कमांड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि ज़ब्त किए गए दोनों जहाज़ों – एपामिनोड्स और फ्रांसेस्का – ने ज़रूरी परमिट के बिना ऑपरेट करके समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला था. उन्होंने ईरानी सेना की चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया, जिसके बाद इनपर गोलीबारी की गई और उन्हें जब्त कर ईरान की तट पर ले जाया गया है.
जहाजों के डॉक्यूमेंट्स की हो रही है जांच
ईरानी सरकारी टेलीविज़न के अनुसार दोनों जहाजों के कार्गो और डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी.उसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि उन जहाजों का क्या होगा. ईरान ने सीजफायर की अवधि बढ़ाए जाने के कुछ घंटे बाद ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे जहाजों पर हमला किया है. ट्रंप ने सीजफायर की अवधि बढ़ाने की तो घोषणा की, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पोर्ट्स पर अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी. अमेरिका का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी की वजह से इस्लामिक रिपब्लिक फाइनेंशियली टूट रहा है.
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा 7वीं बार बने प्लेयर ऑफ द मैच, भुवनेश्वर कुमार का रिकाॅर्ड तोड़ा
दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद बोले ईशान किशन, मैच जीतने के लिए पाॅजिटिव माइंडसेट तुरुप का इक्का
