US-Iran peace talks : होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार 22 अप्रैल को यह संकेत दिया है कि ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता अगले 36 से 72 घंटे के बीच होगी. उन्होंने बुधवार को ईरान के साथ संभावित डिप्लोमैटिक कामयाबी का संकेत दिया.
सीजफायर टूटने के खतरे के बीच बातचीत की उम्मीद
होर्मुज स्ट्रेज में ईरान ने बुधवार को दो कार्गो जहाजों पर हमला किया और उन्हें जब्त कर ईरान के तट पर ले गए. इस बीच द न्यूयॉर्क पोस्ट को भेजे गए एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए ट्रंप ने यह उम्मीद जताई है कि दूसरे दौर की बातचीत होगी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के लीडरशिप ने गंभीर रूप से टूटी हुई ईरानी सरकार को थोड़ा समय देने के लिए कहा था. पाकिस्तान इस कोशिश में है कि ईरान को बातचीत के लिए कूटनीतिक तरीके से तैयार किया जाए, क्योंकि उसने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बातचीत के दूसरे राउंड को नजरअंदाज कर दिया था. द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से, लगभग 36 से 72 घंटे के बीच दूसरे दौर की बातचीत संभव है.
आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है ईरान
ट्रंप ने इस बात को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं बताई है कि सीजफायर कब तक जारी रहेगा.ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान एक गंभीर फाइनेंशियल संकट से गुजर रहा है. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान कैश के लिए तरस रहा है और उसे हर दिन 500 मिलियन डॉलर खो रहा है.उन्होंने आगे कहा कि ईरानी लीडरशिप पर काफी अंदरूनी दबाव है,मिलिट्री और पुलिस शिकायत कर रही है कि उन्हें पेमेंट नहीं मिल रही है. वे चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खुल जाए.
ये भी पढ़ें : सीजफायर की अवधि बढ़ी, कुछ ही घंटे बाद होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे 2 जहाजों पर ईरान ने किया हमला
